---Advertisement---

हजारीबाग: मकान की छत गिरने से दंपती की दबकर मौत

On: June 23, 2025 7:25 AM
---Advertisement---

हजारीबाग: बरही थाना क्षेत्र के रसोईया धमना बाराटोला गांव में एक दर्दनाक हादसे में दंपती की जान चली गई। कल देर रात मो हदीस अंसारी और उनकी पत्नी जुमेरा खातून घर में सो रहे थे, तभी अचानक घर की छत गिर गई। इस हादसे में मौके पर ही दंपति की मौत हो गई।

हादसा इतना भयावह था कि पति-पत्नी मलबे के नीचे पूरी तरह दब गए। आसपास के लोगों को जब इसकी भनक लगी तो वे आनन-फानन में दौड़े और मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला और तत्काल बरही अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे को लेकर गांव के लोगों का कहना है कि मकान काफी पुराना और जर्जर स्थिति में था।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

विष्णुगढ़ विभत्स घटना के खिलाफ छात्र युवा अधिकार संघ का विशाल ‘न्याय मार्च’, दोषियों की गिरफ्तारी व फांसी देने की मांग

झारखंड में निर्भया कांड जैसी दरिंदगी: दांत तोड़े, गुप्तांग में डाली लकड़ी…चारों ओर खून ही खून…, 12 वर्षीय बच्ची के साथ रेप के बाद निर्मम हत्या

रामनवमी: झारखंड हाई अलर्ट पर, संवेदनशील हजारीबाग व जमशेदपुर में यह है दुरुस्त व्यवस्था

हजारीबाग: लापता नाबालिग लड़की का शव मिला, रेप के बाद हत्या की आशंका; पत्थर से कूचा चेहरा

हजारीबाग:किसी बड़े कांड को अंजाम देने की तैयारी में लगे 8 टीएसपीसी उग्रवादी पुलिस के शिकंजे में

झारखंड: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का घर बुलडोजर से ध्वस्त, भारी पुलिस बल की सुरक्षा के बीच खाली कराई गई खनन क्षेत्र की जमीन