खासम ख़ासझारखंडहजारीबाग

हजारीबाग कोडरमा एसीबी ने चंदवारा थाना के एस आई को 15000 रिश्वत लेते पकड़ा

ख़बर को शेयर करें

हजारीबाग: हजारीबाग कोडरमा एसीबी की टीम में चंदवारा थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर पवन कुमार राम कोACB की टीम ने गुरुवार को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एसआई को 15 हजार रुपये लेते ही ACB की टीम ने मौके पर दबोच लिया। बताया जा रहा है कि वह एक केस में मदद करने के बदले एक लाख रुपये की मांग कर रहा था।

बताया जा रहा है कि वह एक केस में मदद करने के बदले एक लाख रुपये की मांग कर रहा था।

शिकायत के बाद हरकत में आई ACB
इस मामले की शिकायत प्रेमचंद नायक नाम के व्यक्ति ने ACB से की थी। प्रेमचंद ने बताया था कि चंदवारा थाना के एसआई पवन कुमार राम एक मामले में मदद करने के नाम पर उनसे एक लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद ACB हजारीबाग की टीम ने पूरे मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोप सही पाए गए, जिसके बाद आरोपी दारोगा को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया।
प्रेमचंद नायक ने बताया कि उन्होंने एसआई से काफी मिन्नतें कीं, लेकिन वह पैसे लेने पर अड़ा रहा। बाद में तय हुआ कि पहली किश्त के तौर पर 15 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके बाद ACB की टीम ने पूरी योजना बनाकर प्रेमचंद को 15 हजार रुपये दिए और उन्हें चंदवारा थाना भेजा।

गुरुवार को प्रेमचंद चंदवारा थाना पहुंचे और एसआई पवन कुमार राम को पैसे देने लगे। जैसे ही एसआई ने घूस की रकम अपने हाथ में ली, पहले से मौके पर मौजूद ACB की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।
ACB की कार्रवाई से थाना परिसर में कुछ देर के लिए हलचल मच गई।

हजारीबाग ले गई टीम, कोर्ट में होगी पेशी
गिरफ्तारी के बाद ACB की टीम आरोपी एसआई को अपने साथ हजारीबाग ले गई है। वहां उससे पूछताछ की जाएगी। इसके बाद उसे ACB की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।