---Advertisement---

झारखंड में इंडिया गठबंधन को सीपीआई ने दिया झटका, इन चार सीटों पर उतारे प्रत्याशी

On: April 1, 2024 8:39 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

रांची:- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) ने झारखंड में इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका देते हुए चार सीटों चतरा, लोहरदगा, पलामू और दुमका में अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। पार्टी की प्रदेश इकाई ने गठबंधन में एक भी सीट नहीं मिलने पर यह फैसला किया।


पार्टी की ओर से आधिकारिक तौर पर जारी पत्र के अनुसार, पलामू से अभय भुइयां, लोहरदगा से महेंद्र उरांव, चतरा से अर्जुन कुमार और दुमका से राजेश कुमार किस्कू प्रत्याशी बनाए गए हैं।


पार्टी के सचिव महेन्द्र पाठक और पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने बताया कि पार्टी कुछ और सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी और अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें