---Advertisement---

महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन तेज करेगी भाकपा : रामेश्वर अकेला

On: May 26, 2026 6:12 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता संवाददाता

श्री बंशीधर नगर(गढ़वा)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) गढ़वा जिला कमिटी की बैठक मंगलवार को जिला सचिव रामेश्वर प्रसाद अकेला के आवास पर राजकुमार राम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में राज्य परिषद सदस्य विनोद ठाकुर ने राज्य परिषद के निर्णयों की जानकारी देते हुए केंद्र सरकार की नीतियों पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है। मई माह में अब तक चार बार डीजल और पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि हुई है, जिसके कारण आवश्यक वस्तुओं के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार की मार झेल रही है तथा इन मुद्दों को लेकर लोगों को गोलबंद कर आंदोलन तेज करने की आवश्यकता है।

जिला सचिव रामेश्वर प्रसाद अकेला ने पार्टी और जनसंगठनों के विस्तार पर बल देते हुए कहा कि जन समस्याओं के समाधान के लिए प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक संघर्ष चलाया जाएगा। बैठक में विभिन्न जन समस्याओं पर विचार-विमर्श के बाद कई महत्वपूर्ण आंदोलनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।

निर्णय लिया गया कि आगामी 3 जून को नगर उंटारी तथा 4 जून को रमना में वाम जनवादी दलों के साथ मिलकर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया जाएगा। वहीं 10 जून को श्री बंशीधर नगर नगर पंचायत कार्यालय पर जन समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा 20 जून को नगर उंटारी और 24 जून को रमना प्रखंड कार्यालय पर जन प्रदर्शन किया जाएगा।

बैठक में आगामी 30 जून को हूल दिवस के अवसर पर जंगीपुर में आदिवासी जमावड़ा आयोजित करने, 5 जुलाई को रमना प्रखंड के सुनील मुखर्जी नगर में अखिल भारतीय किसान सभा का जिला सम्मेलन तथा 6 जुलाई को नगर उंटारी प्रखंड के पिपरडीह गांव में दलित अधिकार मंच का जिला सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही एक अगस्त से 31 अगस्त तक पूरे भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा निकालने एवं सभी शाखाओं व अंचलों का सम्मेलन कराने का भी फैसला लिया गया।

संगठनात्मक बदलाव के तहत सर्वसम्मति से भानु प्रताप पासवान को जिला कमिटी से हटाकर उनके स्थान पर गोपाल यादव को शामिल किया गया।

बैठक में राज्य परिषद सदस्य विनोद ठाकुर, जिला सचिव रामेश्वर प्रसाद अकेला, नौरंगी पाल, राजकुमार भुइया, खलील खान, गोपाल यादव, विद्या पासवान, जगमोहन उरांव एवं राजकुमार राम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पहली बारिश में ही खुली नगर पंचायत की पोल, जलजमाव से जंगीपुर बस्ती टोला बना तालाब

पहले बड़े भाई के लिए मांगा था वोट, अब खुद बनेंगे दावेदार; भवनाथपुर की सियासत में नई पटकथा लिख रहे दीपक प्रताप देव

श्री बंशीधर की नगरी से प्रदेशभर में योग विस्तार का संकल्प, गांव-गांव तक पहुंचेगा योग अभियान

भवनाथपुर की राजनीति में बड़ा भूचाल: विधायक अनंत प्रताप देव से अलग हुए दीपक प्रताप देव, बोले- हेमंत सोरेन ही हमारे नेता

12 वर्ष पुराने हत्या के मामले में विशुनपुरा के तीन दोषियों को 10-10 वर्ष का कठोर कारावास

रमना के छह दोषियों को सात वर्ष पुराने हत्या मामले में उम्रकैद, अदालत ने 10-10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया