---Advertisement---

प्रिमियम लीग सीजन-टू के तत्वावधान में हुआ क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, 2 विकेट से मंझीआव टीम ने किया जीत हासिल

On: October 31, 2023 3:48 PM
---Advertisement---

अजीत कुमार रंजन

बिशुनपुरा(गढ़वा):- बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित राज राजेंद्र प्रताप देव उच्च विद्यालय के मैदान में प्रीमियर लीग सीजन-टू के तत्वाधान में कॉस्को डे क्रिकेट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि बिशुनपुरा थाना प्रभारी संजय कुमार कुशवाहा ने फीता काटकर तथा खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया।

उद्घाटन मैच मंझिआव बनाम बिशुनपुरा के बीच खेला गया। जिसमे मंझिआव की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। वहीं बिशुनपुरा टीम द्वारा निर्धारित 12 ओवर में 121 रन बनाया। जवाबी पारी खेलने उतरी मंझिआव की टीम ने दो विकेट से जीत हासिल किया।

मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले मंझीआव टीम के अनिल कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार दिया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी संजय कुमार कुशवाहा ने कहा कि खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेल खेलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए खेल अति आवश्यक है। पढ़ाई के साथ साथ खेल भी जरूरी है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल को लगन और ईमानदारी के साथ परिश्रम करने की सलाह दी।

मौके पर टूर्नामेंट के अध्यक्ष आयुश कुमार गुप्ता, सचिव दिपक कुमार ठाकुर, कोषाध्यक्ष करण राज, सदस्य सचिन कुमार, विकास वर्मा, युवा बिशुनपुरा पंचायत पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी बलराम पासवान, बिशुनपुरा थाना एसआई संजय महतो, निरंजन पासवान, बिशुनपुरा पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि भुनेश्वर राम, ललन प्रसाद गुप्ता, श्री विष्णु मंदिर के पुजारी त्रिदीप मिश्रा, सूर्य मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष शिवकुमार ठाकुर, सचिन सोनी, नितिन विश्वकर्मा सहित सैकड़ो खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पश्चिम बंगाल: विधानसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस ने की प्रत्याशियों की घोषणा,ममता नंदीग्राम से नहीं लड़ेगी

नोरा फतेही और संजय दत्त के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ कथित अश्लीलता के खिलाफ सरकार सख्त सेंसर बोर्ड को दी निर्देश,देखें

झारखंड में इको टूरिज्म को मिलेगा नया बूस्ट, हेमंत सरकार कर रही तैयारी; रोजगार सृजन और आर्थिक विकास को मिलेगी गति

देवघर में युवक की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, लोगों का फूटा गुस्सा; सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

बोकारो में CBI की बड़ी कार्रवाई, रेलवे के जूनियर इंजीनियर को 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

गोड्डा: डायन बिसाही के शक में ट्रिपल मर्डर, मची सनसनी, एसडीपीओ बोले