---Advertisement---

अमेरिकी रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री के आवास के पास कुछ ड्रोन मंडराएं,ग्लोबल सिक्योरिटी अलर्ट

On: March 19, 2026 6:46 PM
---Advertisement---

अमेरिका: वॉशिंगटन में आर्मी बेस फोर्ट लेस्ले जे. मैकनायर के ऊपर कुछ रहस्यमयी ड्रोन दिखने की खबर है। इसके बाद व्हाइट हाउस में हाई लेवल मीटिंग हुई है। इसके बाद अमेरिका ने अपने सभी देशों के दूतावासों को ग्लोबल सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है। इस खबर से पूरे अमेरिका में हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि यहां अमेरिका के विदेश मंत्री मार्क रुबियो और रक्षा मंत्री पीटर हेगसेथ रहते हैं। घटना के बाद व्हाइट हाउस में उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई। दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों के लिए ग्लोबल सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया गया है।
यूनाइटेड स्टेट्स की राजधानी वाशिंगटन डीसी में आर्मी बेस के ऊपर अज्ञात ड्रोनों ने अमेरिकी खुफिया एजेंसी की चिंता बढ़ा दी है। अधिकारी अब इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने में जुटे हैं।

वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारियों ने वाशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर अज्ञात ड्रोन का पता लगाया, जहां विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं। अधिकारी अब तक इस बात पर पुष्टि नहीं कर पाए हैं कि ये ड्रोन कहां से आए हैं।
मिडिल ईस्ट में अमेरिका और इजराइल के ईरान से यु्द्ध की वजह से दुनिया भर में तनाव बना हुआ है। अमेरिका-इजराइल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था। इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इसके बाद से ईरान भी इजराइल के साथ ही खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों पर लगातार हमले कर रहा है।

ईरान के साउथ पास और कतर के रास लफान गैस फिल्ड पर हमले के बाद दुनिया भर में तेल संकट गहराने की आशंका है। कतर ने गैस फिल्ड पर ईरानी हमले पर कड़ी नाराजगी जताते हुए अंतरराष्‍ट्रीय कानूनों का उल्लंघन बताया है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टाटा मोटर्स फ्रेम फैक्ट्री के कर्मचारी अजय कुमार को सेवानिवृत्त होने पर यूनियन एवं प्रबंधन ने दी विदाई

टाटा मोटर्स व्हीकल फैक्ट्री लाइन 3 में कार्यरत सत्य नारायण सिंह सेवानिवृत्त, यूनियन व प्रबंधन की ओर से भावभीनी विदाई

जेएसएसपी में अंग्रेजी कोरल रेसिटेशन, 250 छात्रों ने ग्लोबल वार्मिंग पर दी प्रस्तुति

पलामू सांसद विष्णु दयाल राम रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले,रेलवे कनेक्टिविटी एवं विकास के लिए कई मांगे रखी

जमशेदपुर:गायत्री ज्ञान मन्दिर में रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न होने पर समीक्षा बैठक संपन्न

बोकारो:ट्रेजरी घोटाले में एक और खुलासा, एसपी ऑफिस के एकाउंट विभाग में तैनात ASI अशोक भंडारी के खाते में भेजे 50 लाख, गिरफ्तार