---Advertisement---

अंचलाधिकारी की उपस्थिति में कैंप लगाकर फसल राहत योजना का फार्म किया गया ऑनलाइन

On: November 1, 2023 4:58 AM
---Advertisement---

रामप्रवेश गुप्ता

महुआडांड़ (लातेहार):- रेगाई पंचायत में फसल राहत योजना से संबंध में फार्म ऑनलाइन कराने को लेकर कैंप का आयोजन किया गया। सभी किसानों को राहत पहुंचाने व इस योजना का लाभ दिलाने को लेकर खुद अंचलाधिकारी संतोष कुमार बैठा के उपस्थिति में सभी किसानों का फार्म ऑनलाइन कराया गया। उपस्थित लोगों को श्री बैठा के द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही जन-कल्याण योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं सभी को फसल राहत योजना का लाभ लेने को लेकर प्रेरित भी किया। साथ ही जन प्रतिनिधियों व संबंधित कर्मियों को भी लोगों को जागरूक करने की बात कही। इस दौरान कैंप में फसल राहत योजना को लेकर लगभग 100 से 150 लोगों का फार्म ऑनलाइन किया गया। इस दौरान सीआई गौतम कुमार लकड़ा, पंचायत की मुखिया कमला किंडो, कम्प्यूटर आपरेटर सुवेब अख्तर, समेत काफी संख्या में रेगाई पंचायत के ग्रामीण मौजूद थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची डैम के पास पुलिस और कुख्यात शूटर सत्यम पाठक के बीच एनकाउंटर,अपराधी के दोनों पैरों में लगी गोली

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव संयोजक गुरु चरण सिंह बिल्ला कोर्ट में पेश हों!चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल

रामगढ़ में सनसनी,कई ज्वेलरी दुकानों से तकरीबन एक करोड़ की डकैती, दो डकैत पकड़ाए,जमकर धुनाई

रेलवे का बुलडोजर 22 से एक बार फिर गरजेगा,टार्गेट गुदरी बाजार और बर्मामाइन्स

संविधान संशोधन विधेयक गिरने पर प्रियंका गांधी बोलीं,लोकतंत्र की जीत, परिसीमन को लेकर मोदी सरकार की साजिश नाकाम:परविंदर सिंह

सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह और महासचिव गुरु चरण सिंह बिल्ला को 5 मई को कोर्ट में पेश होने का समन