---Advertisement---

सिल्ली हरि मंदिर में हरिनाम संकीर्तन जागरण में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पूर्णाहुति के साथ हुआ समापन

On: June 23, 2024 2:03 AM
---Advertisement---

सिल्ली: सिल्ली हाटबगान स्थित हरिमंदिर में आयोजित नौ दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन शनिवार को पूर्णाहुति एवं राखाल भोग के साथ समापन हुआ। अंतिम दिन शुक्रवार को हरिनाम संकीर्तन के जागरण में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। विधायक सुदेश कुमार महतो भी हरिमंदिर में आकर माथा टेका एवं प्रसाद ग्रहण कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। पिछले गुरुवार से शुरू इस कीर्तन में बंगाल के बांकुड़ा एवं मेदनीपुर की महिला किर्तन मंडली, सोड़ों, धवलभुमगढ़, पुतीडीह, तोड़ांग आदि क्षेत्र के प्रसिद्ध कीर्तन मंडली द्वारा कीर्तन की प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध किया। वहीं पुरा वातावरण भक्तिमय रहा। इस दौरान आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन समिति के संरक्षक राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंह देव ने संकीर्तन को सफल बनाने में समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि, प्रशासन सहित तमाम श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव, सीजीपीएससी प्रतिनिधियों ने प्रधान पद के उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल को वोटर लिस्ट सौंपी

रांची डैम के पास पुलिस और कुख्यात शूटर सत्यम पाठक के बीच एनकाउंटर,अपराधी के दोनों पैरों में लगी गोली

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव संयोजक गुरु चरण सिंह बिल्ला कोर्ट में पेश हों!चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल

रामगढ़ में सनसनी,कई ज्वेलरी दुकानों से तकरीबन एक करोड़ की डकैती, दो डकैत पकड़ाए,जमकर धुनाई

रेलवे का बुलडोजर 22 से एक बार फिर गरजेगा,टार्गेट गुदरी बाजार और बर्मामाइन्स

संविधान संशोधन विधेयक गिरने पर प्रियंका गांधी बोलीं,लोकतंत्र की जीत, परिसीमन को लेकर मोदी सरकार की साजिश नाकाम:परविंदर सिंह