झारखंड

श्री लक्ष्मी विष्णुपाद मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सिल्ली : अगहन संक्रांति के अवसर पर सिल्ली प्रखंड के पतराहातू स्थित श्री लक्ष्मी विष्णुपाद मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर मंदिर संचालन समिति द्वारा भक्तों के लिए महाआरती का आयोजन किया गया था। पूर्णिमा के अवसर पर कारेयाडीह निवासी ज्योति प्रसाद महतो द्वारा भक्तों के लिए महा भोग प्रसाद का वितरण किया गया। मकर संक्रांति के अवसर पर राढू नदी के तट पर अवस्थित इस मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई तरह की व्यवस्था की गई है। आगामी दिनांक 24 जनवरी 2025 को श्री लक्ष्मी विष्णुपाद मंदिर के स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस अवसर पर गया,बिहार के पुजारियों द्वारा मंदिर में पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना करेंगे। इस अवसर पर 151 कन्याओं द्वारा कलश यात्रा निकाली जाएगी तथा प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।