July 26, 2026

9 महीने बाद जेल से रिहा हुआ यूट्यूबर मनीष कश्यप, स्वागत में उमड़ी समर्थकों की भीड़

Picsart_23-12-23_18-43-01-894.jpg

झारखंड वार्ता

यूट्यूबर मनीष कश्यप को शनिवार को पटना की बेउर जेल से रिहाई मिल गई है। जेल से बाहर आते ही मनीष के समर्थकों ने माला पहनाई। कंधे पर बिठाया, आरती भी उतारी। इसके बाद ओपन जीप से मनीष का काफिला बेउर जेल से निकला। इस दौरान जगह-जगह समर्थकों ने स्वागत किया।

समर्थकों की भीड़ देख मनीष कश्यप ने कहा कि ये वो लोग हैं जिन्हें उम्मीद है कि बिहार बदलेगा। मनीष ने कहा कि मैं जेल में काला पानी की सजा काटकर आया हूं। पत्रकारिता करता रहूंगा। अगर मैं डरा तो ये समझेंगे कि हमने एक पत्रकार को डरा दिया।

ख़बर को शेयर करें।