गुमलाझारखंड

सीआरपीएफ जवान संजय कुमार ने की खुदकुशी, AK-47 रायफल से खुद की ली जान

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता

गुमला:- जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक सीआरपीएफ जवान ने डयूटी के दौरान गोली मारकर सुसाइड कर लिया। मृतक जवान हिमाचल प्रदेश का रहने वाला था। वह 15 दिन की छुट्टियों से वापस ड्यूटी पर लौटा था। जवान ने अपनी AK-47 राइफल से खुद को गोली मार ली। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मृतक जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

संजय कुमार झारखंड के गुमला जिला के सीलम स्थित सीआरपीएफ 218 बटालियन के कैंप में डयूटी कर रहा था। उसके द्वारा सीआरपीएफ कैंप में की गई आत्महत्या से वहां हड़कंप मच गया। आत्महत्या की सूचना सीआरपीएफ के अधिकारियों के द्वारा उनके परिजनों को दे दी गई। मृतक जवान संजय कुमार हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के रहने वाले थे। जवान ने आखिर किन कारणों से और किन परिस्थितियों में आत्महत्या की है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल गुमला जिला की पुलिस के साथ-साथ सीआरपीएफ के अधिकारी पूरे मामले को लेकर छानबीन में जुट गए हैं।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।