---Advertisement---

रामनवमी पर सिंबोसिस पब्लिक स्कूल, बुंडू में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

On: April 5, 2025 8:38 AM
---Advertisement---

रिपोर्ट – अमित दत्ता

बुंडू :- भारतीय संस्कृति की गौरवमयी परंपराओं को संजोते हुए बुंडू स्थित सिंबोसिस पब्लिक स्कूल में रामनवमी के शुभ अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय ने बच्चों के नैतिक व सांस्कृतिक विकास हेतु विशेष आयोजन कर एक मिसाल पेश की। कार्यक्रम के अंतर्गत “हनुमान चालीसा” प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में रिकिता मुखर्जी ने प्रथम स्थान, आराध्या ने द्वितीय स्थान और किशन साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त छोटे बच्चों द्वारा रामायण कथा का रंगारंग नाट्य मंचन प्रस्तुत किया गया, जिसने सभी उपस्थित जनों का हृदय जीत लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती आभा मिश्रा एवं श्रीमती टिपांविता भट्टाचार्य द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक श्री अली अल अराफ़ात, प्राचार्या श्रीमती तराना बेगम एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।विद्यालय के निदेशक श्री अली अल अराफ़ात ने इस अवसर पर अपने प्रेरणादायी संबोधन में बच्चों के सार्वभौमिक चरित्र निर्माण और नैतिक मूल्यों के विकास पर बल दिया। उन्होंने राम जैसे आदर्श व्यक्तित्व को आत्मसात करने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया तथा शुभकामनाएँ दीं।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

संस्थापक दिवस पर टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन बोले,कर्मियों की संख्या 15 लाख होगी, महिला और युवाओं को मिलेगा रोजगार

राज्यसभा के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की सूची की जारी, बिहार से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन,और देखें कौन कहां से

अपराधी मनीष सिंह के खिलाफ सख्त एक्शन न लेने पर जुगसलाई थानेदार बैजनाथ कुमार सस्पेंड,जानें पूरा मामला

जमशेदपुर:बोड़ाम,आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, सात गिरफ्तार

देवघर: जंगल में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार

चाईबासा: अवैध शराब के खिलाफ रेड करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर तीर धनुष लैस ग्रामीणों का हमला,ASI घायल