झारखंडधनबाद

धनबाद उपायुक्त का बनाया फेक व्हाट्सएप आईडी, साइबर थाना कर रहा है पड़ताल

ख़बर को शेयर करें

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी वरुण रंजन के नाम पर तस्वीर वाली फेक व्हाट्सएप आईडी बनाने का मामला प्रकाश में आया है ꫰ फेक व्हाट्सएप आईडी का नंबर 8057590935 है ꫰

इस संबंध में जिला उपायुक्त ने अपने अधिकारियों, शुभचिंतकों व आमजनों से अपील की है कि अगर इस व्हाट्सएप नंबर या किसी भी अन्य नंबर व अन्य किसी भी अनाधिकृत सोशल मीडिया के माध्यम द्वारा आपसे संपर्क किया जाता है, तो उनके झांसे में न आए और किसी भी प्रकार की कोई भी वार्तालाप न करें ꫰

पुलिस मामले की जाँच में जुटी

इससे आपको वित्तीय जोखिम का सामना करना पड़ सकता है ꫰ उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा इस मामले की विधिवत सूचना साइबर थाना को दे दी गई है ꫰ पुलिस भी इस मामले की जांच में जुट गई है ꫰

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।