---Advertisement---

80 लाख की साइबर ठगी का रांची में हुआ पर्दाफाश, आरोपी तमिलनाडु से गिरफ्तार, दस गुणा राशि करने का झांसा देकर फंसाया

On: September 3, 2024 8:17 AM
---Advertisement---

रांची : रांची के साइबर थाना में दर्ज एक मामले में पुलिस ने 80 लाख रुपये की साइबर ठगी को सुलझाने में सफलता हासिल की है। इस मामले में तमिलनाडु के थिरुआरुर से अशोक कुमार रवि नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उसने VIKING TREADING.APK नाम से फर्जी निवेश एप्लिकेशन के जरिए लोगों को 10 गुना लाभ का लालच देकर 80 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए थे।

साइबर ठग की चाल:

इस ठगी का शिकार लोगों को सबसे पहले फेसबुक के जरिए संपर्क किया गया, फिर उन्हें निवेश का लालच दिया गया। इसके बाद, उनके मोबाइल पर viking.apk इंस्टॉल करवाया गया। एक बार झांसे में आने के बाद, ठग ने विभिन्न बैंक खातों में निवेश के लिए राशि ट्रांसफर करवाई। आरोपी ने लेन–देन को सरल बनाने के लिए विभिन्न .apk फाइलों जैसे analyser max.apk और base.apk का इस्तेमाल किया, जो ओटीपी को स्वचालित रूप से प्रसारित कर देते थे।

बड़ी रकम का लेन–देन:

इस कांड में आरोपी के नाम पर ASIA MARKETING नाम की प्रोप्राइटरशिप फर्म के साउथ इंडियन बैंक खाते में 16 दिनों के भीतर 2.74 करोड़ रुपये का लेन–देन हुआ है। इस खाते के खिलाफ तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर प्रदेश में कुल 28 शिकायतें दर्ज हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

100 दिनों में पैसेंजर ट्रेन शुरू होने की बात सिर्फ अफवाहः दीपक यादव

झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों पर सियासी संग्राम तेज, सत्ता पक्ष-विपक्ष में जोरदार शक्ति परीक्षण

राहुल को भाजपा नेता मनोज तिवारी और मंत्री नितेश राणा ने कहा देशद्रोही,भड़की यूथ कांग्रेस,बिष्टुपुर साइबर थाने में शिकायत

रेल सुरक्षा बल ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़,30 लाख के गांजा के साथ तीन को दबोचा

प्रसिद्ध फिल्मकार,लेखक व पत्रकार खवाज़ा अहमद अब्बास की स्मृति में इप्टा जमशेदपुर की 7 दिवसीय बालरंग कार्यशाला शुरू

दुमका से गिरफ्तार हुआ निजी कंपनी का प्रबंधक,नाबालिक पुत्री के यौन शोषण का है आरोपी