July 26, 2026

बंगाल की खाड़ी में एक्टिव हुआ चक्रवाती तूफान ‘माइचौंग’, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Picsart_23-12-01_15-20-47-248.jpg

झारखंड वार्ता

रांची:- दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव के क्षेत्र के बीच कई तटीय क्षेत्रों को अलर्ट पर रखा है। पूर्वोत्तर राज्यों में आए चक्रवाती तूफान ‘मिधिली’ के बाद अब बंगाल की खाड़ी में एक और तूफान बढ़ रहा है। इससे लेकर मौसम विभाग ने कहा कि एक और चक्रवाती तूफान (माइचौंग) आने वाला है‌। यह इस साल का चौथा तूफान होगा और इसके भारत, बांग्लादेश और म्यांमार तक अपना असर छोड़ने की संभावना है। 1 दिसंबर से कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती हैं। वहीं, अंडमान द्वीप समूह के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

बंगाल की दक्षिण-पूर्वी खाड़ी में 1 दिसंबर से 50-60 किमी प्रति घंटे से लेकर 70 किमी प्रति घंटे तक रफ्तार से तूफानी हवा चलने का अनुमान है। जिसमें तूफानी हवा की गति तेज हो जाएगी और 2 दिसंबर को 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़कर 80 किमी प्रति घंटे हो जाएगी। मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे 2 दिसंबर तक दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से दूर रहें।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed