---Advertisement---

चक्रवाती तूफान मोंथा ने लिया खतरनाक रूप, देश के कई राज्यों में हाई अलर्ट

On: October 27, 2025 1:28 PM
---Advertisement---

Cyclone Montha: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब और अधिक गहराता जा रहा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, यह सिस्टम धीरे-धीरे पूर्वी तट की ओर बढ़ रहा है और 28 अक्टूबर की सुबह तक “गंभीर चक्रवाती तूफान” में बदलने की संभावना जताई गई है। इस चक्रवात का नाम ‘मोंथा’ रखा गया है, जो थाईलैंड की ओर से दिया गया नाम है।

IMD के ताजा बुलेटिन के अनुसार, यह चक्रवाती तूफान 28 अक्टूबर की शाम या रात में आंध्र प्रदेश के काकिनाडा के पास तट से टकराएगा, जबकि इसकी गति 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। यह तटीय इलाकों में भारी तबाही मचा सकता है।

पांच राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

‘मोंथा’ तूफान के असर से आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में 27 से 30 अक्टूबर तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। वहीं, झारखंड में भी 28 से 31 अक्टूबर के बीच कई जिलों में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।

ओडिशा में रेड अलर्ट, लोगों की सुरक्षित निकासी जारी

ओडिशा सरकार ने एहतियातन रविवार से ही तटीय और संवेदनशील इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया है। राज्य के आठ जिलों- मलकांगिरी, कोरापुट, नबरंगपुर, रायगढ़ा, गजपति, गंजाम, कंधमाल और कालाहांडी में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में NDRF की 128 टीमें तैनात की गई हैं, जबकि सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। सुरक्षा को देखते हुए 30 अक्टूबर तक सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी

IMD ने मछुआरों को सख्त हिदायत दी है कि वे 29 अक्टूबर तक बंगाल की खाड़ी, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्रों में न जाएं। तेज हवाओं और ऊंची लहरों के कारण समुद्र में बेहद खतरनाक परिस्थितियां बन सकती हैं।

दक्षिण भारत में ऑरेंज और येलो अलर्ट

केरल में भी बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना है। IMD ने कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड में ऑरेंज अलर्ट जबकि अलप्पुझा, एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिसूर, पलक्कड़, मलप्पुरम और वायनाड जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

सेना और NDRF अलर्ट पर

भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। बचाव और राहत कार्यों के लिए सभी बलों को तैयार रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।

झारखंड में भी असर दिखेगा

IMD के मुताबिक, 28 से 31 अक्टूबर के बीच झारखंड के कई जिलों- पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, धनबाद और चतरा में भारी बारिश और आंधी की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह चक्रवात अब तक का सबसे सक्रिय सिस्टम साबित हो सकता है, जो बंगाल की खाड़ी के साथ-साथ मध्य भारत तक असर डाल सकता है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

खूंटी में पुलिस-पीएलएफआई मुठभेड़, हथियार बरामद; एक उग्रवादी घायल, कई गिरफ्तार

रंका:सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में योग दिवस,डॉ असजद अंसारी ने कहा योग हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर

राज्यसभा चुनाव रिजल्ट साइड इफेक्ट:राजद ने कांग्रेस को कहा गद्दार और सीएम हेमंत लाचार!

बिहार में एनकाउंटर पर बड़ा सवाल, सौरभ विष्णु ने सरकार से पूछा,’किसके इशारे पर चली गोली!’

संस्कार भारती के तत्वावधान में योग दिवस पर की ‘माया निरोगी काया’ विषय पर अंतर्विद्यालय विचार संप्रेषण व योग मुद्राओं का प्रदर्शन

जमशेदपुर:भरत भूषण तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के खिलाफ परशुराम शक्ति सेना ने खोला मोर्चा,दी श्रद्धांजलि