---Advertisement---

द०पू०रेल जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने किया गम्हरिया और कांड्रा स्टेशन का निरीक्षण,बोले!

On: May 2, 2025 3:18 PM
---Advertisement---

मनीकुई में स्वर्णरेखा नदी पर बना रहे पुल को बताया बड़ी उपलब्धि

जमशेदपुर:द० पू० रेल महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने गुरुवार को गम्हरिया और कांड्रा रेलवे स्टेशनों के निरीक्षण के दौरान स्वर्णरेखा नदी पर बने पुल को बताया बड़ी उपलब्धि और उन्होंने इस दौरान गम्हरिया स्टेशन के सौंदर्यीकरण का मुआयना किया और कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मनीकुई में स्वर्णरेखा नदी पर बन रहे रेलवे ओवरब्रिज का भी अवलोकन कर कहा कि पुल का सफलतापूर्वक निर्माण हो चुका है। जो बड़ी उपलब्धि है। इस पुल के माध्यम से अब रेलवे व सड़क यातायात में सुगमता आएगी.कांड्रा स्टेशन में विकास कार्यों की प्रगति का मूल्यांकन

इसके बाद जीएम ने कांड्रा रेलवे स्टेशन का दौरा किया।यहां उन्होंने स्टेशन में चल रहे विकासात्मक कार्यों की स्थिति की समीक्षा की। अधिकारियों को गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।

लोगों ने जीएम को समस्याओं से कराया अवगत

निरीक्षण के दौरान डीआरएम तरुण हुरिया समेत रेलवे के कई विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

कांड्रा स्टेशन में स्थानीय समाजसेवी प्रकाश कुमार राजू के नेतृत्व में नागरिकों का एक प्रतिनिधिमंडल जीएम से मिला।प्रतिनिधियों ने स्टेशन की व्याप्त समस्याओं व सुधार की आवश्यकताओं से जीएम को अवगत कराया।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लखनऊ: हृदय विदारक कांड,बेटे ने बाप को बहन के सामने मारी गोली,शव को काट काट कर ड्रम में भरा और…!

आजसू पार्टी ने स्वर्गीय विष्णु चरण महतो को दी श्रद्धांजलि, आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण

दर्दनाक: मेरठ दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 6 लोगों की जलकर मौत

सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति राधिका मैदान सिल्ली की नई कमिटी का गठन, रमण कुमार साहू बने अध्यक्ष

बिहार:60 वर्षीय प्रिंसिपल ने अपने ही स्कूल की 28 वर्षीय टीचर से नेपाल में शादी रचाई,वीडियो वायरल, दो समुदायों में तनाव

जुगसलाई के दर्जन भर बूथों पर कब्जा कर वोगस वोटिंग,रद्द कर कड़ी सुरक्षा में कराया जाए पुनर्मतदान: रिंकू सिंह