---Advertisement---

उचित मुआवजे के साथ हो डैम का निर्माण – राकेश टिकैत

On: January 19, 2024 5:06 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज़

बरवाडीह (लातेहार):- मंडल डैम परियोजना के मुद्दे को लेकर दौरे के क्रम में भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ नेता राकेश टिकैत ने डूब क्षेत्र के विस्थापितों से मुलाकात की। उनके मुआवजे के मामले को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित कराने के लिए उक्त बातें कही गईं। उन्होंने कहा कि “सरकार के द्वारा जल्द से जल्द इस डैम परियोजना का निर्माण कार्य पूरा करना चाहिए। मगर उससे पहले उचित मुआवजा डूब क्षेत्र अंतर्गत आने वाले परिवार को सरकार भुगतान करे। क्योंकि डूब क्षेत्र के विस्थापितों का बसना जरूरी है और किसानों के लिए डैम का निर्माण कार्य होना भी जरूरी है।”

इस दौरान काफ़ी सख्या में विभिन्न सामाजिक राजनितिक संगठन के लोग और ग्रामीण मौजूद थें। डैम परियोजना क्षेत्र अंतर्गत मंडल खेल मैदान में भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत की सभा में झारखंड के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने कहा कि “हेमंत सोरेन सरकार, केंद्र सरकार के भरोसे न रहे। बरवाडीह से मंडल तक का सड़क विकास के नाम पर ठगी की जा रही है। बरवाडीह–मंडल सड़क निर्माण कार्य को जल्द से जल्द शुरू कराएं।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

कांवरिया धाम में नवाह्न परायण महायज्ञ का छठा दिवस संपन्न, “प्रभु राम जानकी विवाह” प्रसंग पर उमड़े श्रद्धालु

जमशेदपुर: पेट्रोल डीजल के मूल्य में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

सेगमेंट में पहली बार ट्विन-सिलेंडर सीएनजी किट के साथ लॉन्च,निसान ग्रेवाइट,82,999 रुपये में मिलेगी सरकार प्रमाणित सीएनजी रेट्रोफिटमेंट किट

“आपन सरस्वतिया” अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, दूसरे दिन भी जारी रहा नदी सफाई कार्य

शहर के वार्ड 10 में नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ, जलजमाव से मिलेगी राहत

रांची:इलाज के दौरान सचिवालय महिला कर्मी की मौत,सेंटेविटा अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, लाश के साथ विधानसभा में बैठे कर्मी