---Advertisement---

गढ़वा: सैकड़ों दीपों की रोशनी से जगमगाई दानरो नदी, लोगों ने किया दीपदान; दिखा अद्भुत नजारा

On: October 19, 2025 11:13 PM
---Advertisement---

गढ़वा: दीपावली की पूर्व संध्या पर रविवार शाम 6 बजे सहीजना छठ घाट (दानरो नदी तट) पर सामूहिक दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गढ़वा के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार की अगुवाई में इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया।


जिले की समृद्धि, सुख-शांति और खुशहाली की कामना के साथ-साथ नदियों और जल स्रोतों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के उद्देश्य से सैकड़ों दीप प्रज्वलित किए गए। मंत्रोच्चार और भक्ति संगीत के बीच लोगों ने सामूहिक रूप से दीपदान किया।


एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि दीपावली केवल घरों में रोशनी का पर्व नहीं, बल्कि यह प्रकृति और समाज के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि हमें अपने जल स्रोतों और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। सामूहिक दीपदान इस संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास है।

पत्तों की दोनी में प्रवाहित किए दीपों से सजा नदी तट
मिट्टी के दीयों को पत्तों की दोनी में रखकर जब एक साथ नदी में प्रवाहित किया गया तो नदी तट दीपमालाओं की चमक से आलोकित हो उठा। लोग घुटनों तक पानी में उतरकर नदी और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए गढ़वा की समृद्धि की कामना कर रहे थे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में उपेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार सिंहा, विनोद कुमार पाठक, डॉ. पतंजलि केसरी, अरुण दुबे, अशोक पटवा, ज्योति प्रकाश केशरी, विभा केसरी, पूनम चंद्र, उमेश सहाय, सत्यनारायण सिंहा, श्याम सुंदर प्रसाद, मुरली श्याम सोनी, आनंद मिश्रा, मनोहर कुमार, अभिषेक कुमार, रविंदर कुमार पासवान, कंचन प्रसाद और अनिल कुमार सहित कई समाजसेवियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा एसडीएम का होटल-रेस्टोरेंट में औचक निरीक्षण, घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई

देशव्यापी बंदी का असर: मझिआंव सहित गढ़वा जिले में दवा दुकानें रहीं पूरी तरह बंद, मरीज रहे परेशान

गढ़वा:अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसो० का ऐलान,मेडिकल सेवाएं नियमित रहेगी जारी

रमना-डंडई मुख्य सड़क के दिन बहुरेंगे, विधायक अनंत प्रताप देव ने किया 13.462 किमी सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास

एसडीएम की सख्ती:मझिआंव मोड़ पर खुले में मुर्गा काटने वालों के खिलाफ पब्लिक न्यूसेंस के तहत एक्शन शुरू

रंका CHC में ऐतिहासिक शुरुआत: गढ़वा जिले की पहली समर्पित ‘महिला OPD’ और आधुनिक प्रसव कक्ष शुरू