झारखंड

डी.ए.वी. स्कूल, सिल्ली की छात्रा ने राज्य स्तर पर मचाया धमाल

ख़बर को शेयर करें

सिल्ली :- डी.ए.वी. महात्मा आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल, सिल्ली की प्रतिभाशाली छात्रा पूजा महतो ने राज्य स्तरीय एस.जी.एफ.आई. (SGFI) वुशू प्रतियोगिता 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (Gold Medal) प्राप्त किया है। यह प्रतियोगिता खेलगांव, रांची में आयोजित हुई थी। पूजा महतो की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सुश्री बी. शरण ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय एवं क्षेत्र के लिए अत्यंत गौरव की बात है। उन्होंने पूजा को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। उपस्थित शिक्षकों ने भी विजेता छात्रा को बधाई दी तथा अन्य विद्यार्थियों को उनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

Dinesh Banerjee

मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।