---Advertisement---

डीएवी विद्यालय भवनाथपुर के द्वारा विष्णु मंदिर में पंच कुंडीय वैदिक यज्ञ समारोह का हुआ आयोजन

On: December 24, 2023 2:32 PM
---Advertisement---

अजीत कुमार रंजन

बिशुनपुरा(गढ़वा):- डीएवी विद्यालय भवनाथपुर के द्वारा बिशुनपुरा के पोखरा चौक स्थित विष्णु मंदिर में पंच कुंडीय वैदिक यज्ञ समारोह का किया गया आयोजन। हवन कार्यक्रम की शुरुआत प्रवीण पांडेय, लक्ष्मण शास्त्री एवम राजेंद्र सचदेवा ने वैदिक मन्त्रोंचार के साथ अग्नि प्रज्वलित कर किया। हवन कार्यक्रम में यजमान के रूप में बिशुनपुरा के छात्र-छात्राएं तथा अभिभावक गन ने भाग लिया। हवन के बाद वैदिक भजन तथा वैदिक गीत गाये गए।

इस मौके पर प्राचार्य राजेंद्र सचदेवा ने कहा कि हवन का उद्देश्य क्षेत्र में सुख, समृद्धि तथा शांति लाना है। हवन यज्ञ हमारी पुरातन संस्कृति का भाग है जो हमे भगवान द्वारा बनायी गयी सृष्टि के साथ जोड़े रखती है। उन्होंने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत और निष्ठा के साथ शिक्षा सत्र में भाग लेते हुए अपना तथा अपने माता पिता का नाम रौशन करने को प्रेरित किया। साथ ही बच्चों को संस्कार प्रदान करना, वैदिक धर्म से लोगों को अवगत कराना, विद्यालय प्रशासन को अभिभावकों तक पहुंचाना है।

इस मौके पर शिक्षक शौकत अली, संतोष गुप्ता, ललकमल द्विवेदी, जयशंकर तिवारी, अनिल कुमार द्विवेदी, राजीव कुमार, सूरज सिंह, बीबी साहू, प्रमोद कुमार, राजकुमार दुबे, गणेश त्रिवेदी, रूपेश कुमार सिंह, नवल किशोर गुप्ता, पंकज गुप्ता, कृष्णा गुप्ता,गौरी शंकर गुप्ता, सीताराम यादव, संजय चंद्रवंशी, विष्णु मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष नारायण शर्मा, ज्वाला प्रसाद, प्रदीप मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ असजद अंसारी ने पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी रुद्र प्रताप के स्थानांतरण पर दी विदाई

बेरोजगार मित्रों मेलोडी खाओ और रोजगार भूल जाओ : सुधीर कुमार पप्पू

कांवरिया धाम में नवाह्न परायण महायज्ञ का अष्टम दिवस संपन्न, केवट प्रसंग तथा भरत मिलाप प्रसंग पर उमड़े श्रद्धालु

अंजुमन फैज़ुल गुरबा मुस्लिम सोसाइटी, भालूबासा में बकरीद पर ईद मिलन समारोह आयोजित

जमशेदपुर:अखिल विश्व गायत्री परिवार नवयुग दल टाटानगर साप्ताहिक सत्संग आयोजित

गिरिडीह:सड़क नहीं रहने के कारण प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला को एंबुलेंस न मिला,ग्रामीण खाट पर लादकर ले गए