

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई यातायात एवं सड़क सुरक्षा बैठक, वरीय पुलिस अधीक्षक, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, डीटीओ, एसडीएम, डीएसपी एवं अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी हुए शामिल
सड़क दुर्घटना में पिछले एक माह में 10 लोगों की हुई मृत्यु, हेलमेट नहीं पहनने के कारण गई 8 लोगों की जान
सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा में पाया गया कि पिछले एक माह में 22 सड़क दुर्घटनाएं हुई जिनमें 10 लोगों की मृत्यु तथा 20 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए। समीक्षा में पाया गया कि 8 व्यक्ति ऐसे थे जिनका हेलमेट नहीं होने के कारण जान चली गई । उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा इसपर गंभीर चिंता जताते हुए पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक कर हेलमेट नहीं पहनने वालों को पेट्रोल नहीं देने, ट्रैफिक पुलिस को सख्ती से जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया ।
सड़क दुर्घटना के घायलों को गोल्डन ऑवर में अस्पताल पहुंचाने वाले गुड समारिटन को प्रोत्साहित करने का भी निर्देश दिया गया । इस मौके पर पोटका के खरियासाई निवासी गुड समारिटन किशन गुप्ता को 2 हजार रू का प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया। जिला के वरीय पदाधिकारियों ने गुड समारिटन की सराहना करते हुए उन्हें इस नेक कार्य के लिए सराहना की जिन्होने सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाकर सराहनीय कार्य किया । गुड समारिटन को कानूनी कार्रवाई से अलग रखा जाता है, इसकी भी जानकारी जनसाधारण तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया ।
उपायुक्त द्वारा हिट एंड रन के लंबित 35 मामलों पर प्रभावित परिवारों को मुआवजा भुगतान में तेजी लाने का निर्देश जिला परिवहन पदाधिकारी दिया गया । घूमावदार या अंधा मोड़ के समीप स्लाइडिंग बैरियर लगाने, ब्लैक स्पॉट में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था कराने की बात एनएचएआई प्रतिनिधि को कही गई।
366 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड, ट्रैफिक पुलिस ने 23 लाख रू. से ज्यादा जुर्माना वसूला
संबंधित समाचार
Akash Lohra
September 23, 2026






