---Advertisement---

डीसी मंजूनाथ भंजत्री ने एनडीआरएफ संग खरकई नदी के डूब क्षेत्र बड़ौदा घाट,नया बस्ती में स्थिति का लिया जायजा

On: August 3, 2023 4:45 PM
---Advertisement---

स्वर्णरेखा व खरकई नदी के जलस्तर में लगातार गिरावट देखी जा रही, जिला प्रशासन नजर बनाये हुए है: जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त

डूब क्षेत्र में ब्लिचिंग पाउडर का छिड़काव, नालों की साफ-सफाई का दिया गया निर्देश

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला में पिछले तीन दिनों तक लगातार हुई बारिश से स्वर्णरेखा व खरकई नदी उफान पर थी। स्वर्णरेखा जहां खतरे के निशान से नीचे बह रह रही थी वहीं खरकई कई घंटों तक खतरे के निशान के ऊपर रही जिससे नदी के तटीय इलाके बागबेड़ा क्षेत्र के कई घरों में पानी घुस गया था । वर्तमान में खरकई के डूब क्षेत्र की क्या स्थिति है इसका जायजा लेने के लिए जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा बड़ौदा घाट एवं इससे सटे नया बस्ती का दौरा किया गया ।

मौके पर उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार समेत प्रशासन व पुलिस के अन्य पदाधिकारी व एनडीआरएफ की टीम मौजूद रही । जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त ने बताया कि 2 अगस्त की रात ओड़िशा के बंकाबल एवं खरकई डैम के दो-दो गेट खोले जाने से बागबेड़ा के निचले इलाकों के कई घरों में पानी घुस गया था हालांकि गिरते जलस्तर के साथ अब स्थिति काफी सामान्य है ।

निरीक्षण के क्रम में जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त सबसे पहले बड़ौदा घाट पहुंचे जहां उन्होने स्थानीय लोगों से बातचीत कर प्रशासन द्वारा उठाये जा रहे कदमों से अवगत कराया तथा उनकी समस्याओं को भी संवेदनापूर्वक सुना । उन्होने स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाये हुए है, घबराने की आवश्कता नहीं है। उन्होने सभी से अपील किया कि ऐसी परिस्थिति में प्रशासन द्वारा दिए जाने वाले सभी दिशा-निर्देशों का अनुपालन जरूर करें ।

इस दौरान मौके पर मौजूद पदाधिकारिंयों को डूब क्षेत्र में ब्लिचिंग पाउडर का छिड़काव कराने के नालों की साफ-सफाई का निदेश दिया गया ताकि हल्कि बारिश की स्थिति में गली-मोहल्लों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न नहीं हो। मौके पर निदेशक डीआरडीए श्री सौरभ सिन्हा, अपर उपायुक्त श्री जयदीप तिग्गा, एसओ जेएनएसी श्री संजय कुमार, बीडीओ श्री प्रवीण कुमार, सीओ श्री अमित श्रीवास्तव व अन्य मौजूद रहे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर:डीएसपी मनोज कुमार व सतीश कुमार सिन्हा का कुर्मी महासभा ने किया अभिनंदन

जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में “शिकायत/निवारण कार्य दिवस” में शामिल हुए कांग्रेसी

जमशेदपुर:टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन ने झारखंड इंटक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह को किया गया नमन

जमशेदपुर: सोनारी में कांग्रेस ने आम जनता के लिए ठंडा शरबत एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था की

मेयर सुधा गुप्ता एवं पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने Tata Steel के प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन से की मुलाकात

जमशेदपुर:कांवरिया धाम में नवाह्न परायण महायज्ञ का पंचम दिवस संपन्न,”यज्ञ रक्षा एवं अहिल्या उद्धार” प्रसंग पर उमड़े श्रद्धालु