झारखंडहजारीबाग

डीसी-एसपी ने नवरात्र के छठे दिन विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण कर तैयारियों का लिया जायज़ा

ख़बर को शेयर करें

भास्कर उपाध्याय

हजारीबाग: उपायुक्त नैंसी सहाय एवं पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने शुक्रवार को दुर्गापूजा के छठे दिन शहर के प्रमुख पूजा पंडालों का भ्रमण कर निरीक्षण किया। विभिन्न पूजा मंडपों में मां दुर्गा की प्रतिमा का दर्शन कर आशीर्वाद लिया।


उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने शहर के श्री श्री चंद्रशेखर महादेव गंगा मंदिर नूरा, छठ तालाब, बंगाली दुर्गा स्थान, बिहारी दुर्गा स्थान, बड़ा अखाड़ा, श्री शिवाजी दुर्गा पूजा समिति खजांची तालाब, बासंती दुर्गा पूजा समिति कुम्हार टोली, यशवंत नगर दुर्गा पूजा महासमिति, श्री श्री दुर्गा पूजा समिति हुडहुडू, दुर्गा पूजा समिति आनंदपुरी चौक, श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति देवांगना चौक, कोर्रा चौक एवं शिव शक्ति दुर्गा पूजा समिति मटवारी गांधी पर पहुंचकर समितियों के सदस्यों से तय मानकों के अनुरूप पूजा संपन्न कराने हेतु निर्देशित किया।


इसी क्रम में उन्होंने आवश्यक सुरक्षा व सफाई व्यवस्था बरकरार रखने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी आयोजकों से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महिला एवं पुरुष के अलग-अलग निकास व प्रवेश द्वार की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने आयोजन स्थल पर सीसीटीवी, अग्निशमन, बिजली, प्रकाश आदि की व्यवस्था को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।
पंडाल भ्रमण के दौरान आयोजकों द्वारा आकर्षक पंडाल एवं अच्छी व्यवस्था को देख उपायुक्त ने खुशी जाहिर की। इस दौरान सदर सीओ राजेश कुमार, डीएसपी महेश प्रजापति व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।