---Advertisement---

डीडीसी पहुंचे सिल्ली, कई योजनाओं का किया निरीक्षण

On: July 14, 2023 3:44 AM
---Advertisement---

सिल्ली : उप विकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव गुरुवार को सिल्ली पहुंचे

जहां प्रखंड कार्यालय समेत क्षेत्र में चल रहे कई योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सिल्ली में वर्षों से बन रहे झारखंड मानभूम कला केंद्र का निरीक्षण किया तथा इसको 6 महीना में पूरा करने का निर्देश दिया । पतराहातू स्थित जिला परिषद मैदान, प्रखंड कार्यालय में प्रधानमंत्री आवास तथा मनरेगा में किये गये कार्य समेत कई योजनाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान बिरसा मुंडा आर्चरी सेंटर, तथा स्टेडियम परिसर में चल रहे हैं झारखंड मानभूम कला केंद्र भी पहुँचे। बिरसा मुंडा आर्चरी सेंटर में तीरंदाजों से मिले एवं उनके उपलब्धियों से अवगत हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन खिलाड़ियों को हर संभव मदद के लिए तैयार है। खिलाड़ियों को जिला प्रशासन सहायता करने को हमेशा तत्पर है। सेंटर में किसी भी तरह की असुविधा हो तो उसे सुधार करने का प्रयास किया जाएगा। कोच प्रकाश राम ने सेंटर के संबंध में विस्तृत जानकारियां दी। वहीं झारखंड मानभूम कला केंद्र में आकर्षक छऊ देखकर वो भाव विभोर होते हुए कलाकारों के साथ सेल्फी भी ली। इससे पूर्व कला केंद्र के मुख्य प्रशिक्षक सुनील सिंह ने शॉल व मोमेंटो देकर स्वागत किया। इस दौरान डीडीसी ने एस्ट्रो टर्फ फुटबॉल मैदान को भी देखा एवं मैदान संबंधीत कई जानकारी ली। इस मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी पावन आशीष लकड़ा, अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित तीरंदाज मंगल सिंह, कोच शिशिर महतो, मनरेगा बीपीओ ललित महतो, शिशुपाल महतो ,मनोज कोइरी , सुकुकुमार महतो, धीरज महतो, समेत कई लोग उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

क्रोमा की ‘गोल्डन डील्स’ का लाभ उठाएं, अक्षय तृतीया अपने घर को अपग्रेड करें: एसी और 55″ या उससे बड़े QLED टीवी पर पाएं 50% तक की भारी छूट

झारखंड पुलिस महकमे में भी तबादले की रेल चली,46 आईपीएस इधर उधर,नई पदस्थापनाओं का आदेश जारी

प्रदेश में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पूर्वी सिंहभूम के डीसी बने राजीव रंजन और कई अफसर इधर-उधर

RTI एक्टिविस्ट कृतिवास की पेयजल स्वच्छता मंत्रालय से राजनगर हेंसल लैंपस के पास जलापूर्ति ठप की शिकायत

और अब रामगढ़ ट्रेजरी में भी घोटाला,राज्य भर के कोषागारों में घोटाले की आशंका

विधायक पूर्णिमा साहू का डीसी को पत्र, गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव का आग्रह