

गोड्डा: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अमडीया बांध से एक सनसनीखेज खबर आ रही है। जहां गांव के ही नाबालिग लड़की और लड़के का शव पेड़ पर झूलते हुए पाये जाने से हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव वालों की भारी भीड़ जमा हो गई। खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई फंदे से दोनों के शव को उतरवाया गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। पोस्टमार्टम के पश्चात दोनों का शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
मौके पर पहुंचे एसडीपीओ जेपी एन चौधरी का कहना है कि दोनों नाबालिग हैं और एक ही गांव के रहने वाले हैं, उनकी उम्र करीब 15 साल है। उन्होंने कहा कि पहली नजर में ये प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है। हालांकि उन्होंने कहा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।
लड़की के घरवालों और लड़के के परिजनों ने बताया कि दोनों परिवार आपस में रिश्तेदार हैं और आसपास ही रहते हैं। तीन साल पहले लड़के की बड़ी बहन और लड़की के बड़े भाई ने प्रेम विवाह किया था। उस समय भी दोनों परिवारों के बीच काफी विवाद हुआ था। पुलिस का कहना है कि वे पूरे मामले की हर बिंदू पर जांच कर रहे हैं।
संबंधित समाचार
Pratap Singh
October 23, 2026
Pratap Singh
October 23, 2026




