सरायकेला:शौच करने गई नाबालिग लड़की का शव जंगल में मिला,मची सनसनी
Satish Sinha
October 30, 2025 (Last updated: October 30, 2025) 1 minute read
सरायकेला: कांड्रा थाना अंतर्गत बुरुडीह के जंगल में एक नाबालिग लड़की का शव मिलने से सनसनी मच गई है।शव को देखने से यह प्रतीत होता है कि उसकी सिर कुचलकर हत्या की गई है। घटना की खबर मिलते ही कांड्रा थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मृतका की पहचान शिवपुर गांव निवासी निरुध नायक की पुत्री नेहा नायक के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया है।ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
बताया जा रहा है कि लड़की गुरुवार सुबह शौच के लिए निकली थी. इसी दौरान उसका शव जंगल में हाई टेंशन तार के नीचे से बरामद किया गया।
मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।