खासम ख़ासजमशेदपुरझारखंडसरायकेला

लापता ट्रेनी विमान के एक चालक की डेड बॉडी चांडिल डैम में मिली, दूसरे की तलाश जारी

ख़बर को शेयर करें

जमशेदपुर : सोनारी एयरपोर्ट से टेक ऑफ होने के कुछ ही देर बाद लापता होने वाले विमान के एक पायलट की डेड बॉडी चांडिल डैम से मिलने की खबर आ रही है। जबकि दूसरे पायलट की तलाश जारी है।

बता दे कि पिछले दो दिनों से विमान और पायलटो की तलाश की जा रही थी की जा रही थी। यहां तक की एनडीआरएफ को भी लगाया गया था लेकिन सफलता नहीं मिली फिर नेवी को लगाया गया और सफलता मिलने की खबर है।।

बताया जा रहा है कि चांडिल डैम से एक लाश जरूर मिली है, जो एक पायलट का बताया जा रहा हैं। सफ़ेद शर्ट और काला पैंट के साथ जुटा और काला बेल्ट पहने हुए है।

दो दिन से लाश अंदर थी इसलिए बॉडी फूल गयी है. यह बॉडी किस पायलट का है यह पता लगाया जा रहा हैं. चांडिल और नीमडीह पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही है. करीब 40 घंटे बाद यह बॉडी मिली है. अब लगभग यह तय हो गया है कि चांडिल डैम में ही एयरक्राफ्ट समां गया है और वही दोनों पायलट दब गए है जिसमें से एक की लाश मिली है. दूसरे और नेवी का अभियान जारी है. 15 सदस्य दल एयरक्राफ्ट का पता लगा रही है. पायलट की भी जानकारी वहां लेने का प्रयास किया जा रहा है।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।