धनबाद

धनबाद: घर में मिला आदिवासी लड़की का शव, सामूहिक दुष्कर्म की आशंका, 4 युवक हिरासत में

ख़बर को शेयर करें

धनबाद: एक 19 साल की आदिवासी लड़की की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज, मामले की जांच शुरू कर दी है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद लड़की को मौत के घाट उतारा गया होगा। संदेह के आधार पर पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।

जिला परिषद लक्ष्मी मुर्मू ने बताया कि बुधवार को लड़की घर पर अकेली थी। करीब आधा दर्जन युवक उसके घर में घुसे और घटना को अंजाम दिया। लड़की के माता-पिता मजदूरी करने गए थे और भाई फुटबॉल मैच देखने गया था। जब वह लौटा तो उसने देखा कि घर के बाहर दरवाजे पर लगी कुंडी लगी है। दरवाजा खोलकर वो अंदर घुसा तो उसने देखा कि बहन अचेत अवस्था में पड़ी थी और उसके शरीर पर चोट के निशान थे। किसी तरह से लड़की को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां, जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।