जमशेदपुरझारखंड

शहर के वरिष्ठ पत्रकार अनवर पर जानलेवा हमला निंदनीय : सुधीर कुमार पप्पू

ख़बर को शेयर करें

जमशेदपुर : शहर के वरिष्ठ पत्रकार अनवर शरीफ पर आज सुबह अज्ञात अपराधियों ने जानलेवा हमला किया, यह निंदनीय है। उपायुक्त और एसएसपी से मांग है कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाए। शहर के जाने माने अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने एक बयान जारी कर उक्त बातें कही है। उन्होंने आगे कहा कि मानगो थाना के निकट दो मोटरसाइकिल पर सवार अपराधियों ने जान मारने की नीयत से वरिष्ठ पत्रकार अनवर पर हमला किया, इस कारण वे घायल हो गए। अधिवक्ता ने कहा है कि इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को देंगे और उनसे मांग करेंगे कि इस तरह की घटना को रोका जाए और अपराधियों पर कठोर कार्रवाई हो। उन्हें मालूम है कि पत्रकार अनवर बहुत ही अच्छे इंसान है और हमेशा अनुशासन में रहते हैं। अपराधी टारगेट कर उन पर हमला किया जिसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।