झारखंड

सिसई: पंजाब में मजदूरी करने गए युवक की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

मदन साहु

सिसई (गुमला): प्रखंड क्षेत्र के सकरौली वार्ड नंबर 11 निवासी लालधारी गोप का 24 वर्षीय पुत्र परविंदर गोप का बीमारी से पंजाब में निधन हो गया। मृतक पंजाब के जिला लुधियाना, थाना मूलापुर, के बुडैल में रहकर मजदूरी का काम करता था। दो दिन बाद आज शाम एंबुलेंस से शव पहुंचते ही गांव में मातम छा गया। परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे। वे अपने पीछे पत्नी बिरशमुनी देवी, पुत्री आरभी कुमारी, माता ललिता देवी को छोड़ गए। सी एफ टी यू ई मजदूर संघ गुमला के पदाधिकारियों ने घर पहुंच कर हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। अभी शव का सकरौली मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

गांव में रोजगार नहीं मिलने के कारण अधिकतर लोग बाहर मजदूरी करने जाते हैं। गांव में सरकारी योजनाओं की कोई व्यवस्था भी नहीं है। आए दिन गुमला वासियों का दूसरे शहर में मौतें हो रही हैं। लेकिन सरकार को इसकी कोई परवाह नहीं है। झारखण्ड में रोजगार नहीं मिलने से बड़े पैमाने पर लोग दूसरे राज्य पलायन करने पर विवश हो जाते हैं। और शोषण के शिकार होते हैं। लोगों का कहना है कि सरकार और प्रशासन को जरूर संज्ञान में लेना चाहिए और स्थानीय रोजगार उपलब्ध कराना चाहिए, तभी झारखंड से पलायन कम होगा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!