---Advertisement---

कामरेड श्यामसुंदर महतो का निधन, झारखंड में शोक की लहर

On: December 16, 2025 10:22 PM
---Advertisement---

राँची :- झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य संयुक्त सचिव एवं माकपा के पूर्व राज्य कमिटी सदस्य कामरेड श्यामसुंदर महतो 70 वर्ष रिम्स में इलाज के दौरान रात 7 बजे निधन की खबर से बोकारो सहित झारखंड में शोक की लहर फ़ैल गया, झारखंड राज्य किसान सभा एवं माकपा ने दिया श्रद्धांजलि।
झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कामरेड श्यामसुंदर महतो जीवंत पर्यंत किसानों के लिए अथक योद्धा की तरह संघर्षरत रहे,देश में चल रहे किसान आन्दोलन के दौरान तीन भारत बंद और दो रेल रोको आंदोलन,राजभवन किसान महापड़ाव, मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदर्शन, दिल्ली किसान – मजदूर रैली उनके उल्लेखनीय योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।1983 में किसान सभा एवं माकपा में शामिल हुए,1985 को बोकारो जिला किसान सभा के जिला सचिव चुने गए, झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य संयुक्त सचिव के रूप में छोटे बड़े किसान संघर्षों का नेतृत्व किए, बोकारो लालपनिया पावर प्लांट एवं गोमिया से तुलबुल रेलवे विस्थापन के खिलाफ लंबा संघर्ष कर 65 लोगों को नौकरी दिलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहा,1978 में डूमरी क्षेत्र में जमीनदार के खिलाफ तीखा संघर्ष कर 122 एकड़ जमीन किसानों के बीच वितरित किये थे। गोमिया क्षेत्र में बढ़ते किसान आन्दोलन से घबराकर उनके उपर क‌ई बार जानलेवा हमला एवं प्रताड़ना झेलना पड़ा।झारखंड राज्य किसान सभा के महासचिव सुरजीत सिन्हा ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कामरेड श्यामसुंदर महतो का निधन झारखंड के किसान आन्दोलन के लिए अपूर्णीय क्षति है।
झारखंड राज्य किसान सभा एवं माकपा ने उनके शोक में राज्य भर में झंडा झुकाने का आव्हान किया।

Dinesh Banerjee

मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची डैम के पास पुलिस और कुख्यात शूटर सत्यम पाठक के बीच एनकाउंटर,अपराधी के दोनों पैरों में लगी गोली

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव संयोजक गुरु चरण सिंह बिल्ला कोर्ट में पेश हों!चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल

रामगढ़ में सनसनी,कई ज्वेलरी दुकानों से तकरीबन एक करोड़ की डकैती, दो डकैत पकड़ाए,जमकर धुनाई

रेलवे का बुलडोजर 22 से एक बार फिर गरजेगा,टार्गेट गुदरी बाजार और बर्मामाइन्स

संविधान संशोधन विधेयक गिरने पर प्रियंका गांधी बोलीं,लोकतंत्र की जीत, परिसीमन को लेकर मोदी सरकार की साजिश नाकाम:परविंदर सिंह

सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह और महासचिव गुरु चरण सिंह बिल्ला को 5 मई को कोर्ट में पेश होने का समन