लंबे समय से बीमार चल रहे डीएसपी अजीत कुमार सिन्हा की मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर…
Satyam Jaiswal
August 12, 2023 (Last updated: August 12, 2023) 1 minute read
हजारीबाग :- झारखंड पुलिस के DSP अजीत कुमार सिन्हा के मौत की खबर आ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। रांची में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
DSP अजीत कुमार सिन्हा वर्तमान में झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग में तैनात थे। उनके मौत की खबर सुनते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। अनायास इस दुखद खबर को सुनते ही सहकर्मी , अधिकारी और पुलिसकर्मी अपने साथी के खोने की बात को विश्वास नहीं कर पा रहे है। फिलहाल उनके परिजन को सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है।
सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है।
जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।