---Advertisement---

गढ़वा: अनुकंपा समिति की बैठक में 7 की नियुक्ति का निर्णय

On: September 12, 2024 4:13 PM
---Advertisement---

गढ़वा: उपायुक्त-सह- जिला दण्डाधिकारी श्री शेखर जमुआर की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित जिला अनुकंपा समिति, जिला स्थापना समिति, जिला स्क्रीनिंग समिति तथा जिला प्रोन्नति समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। अनुकंपा समिति में अनुकंपा पर नियुक्ति सहित विभिन्न सेवा संवर्ग के कर्मियों की सेवा संपुष्टि, एमएसीपी का लाभ प्रदान करने तथा उच्चवर्गीय लिपिक के पदों पर प्रोन्नति देने का निर्णय लिया गया।

19 कर्मियों की हुई सेवा संपुष्टि, 17 कर्मियों को एमएसीपी का लाभ, 31 निम्नवर्गीय लिपिकों को उच्चवर्गीय लिपिक के पद पर मिली प्रोन्नति

इस बैठक में अनुकंपा पर नियुक्ति हेतु प्राप्त 9 आवेदनों/प्रस्तावों में से 7 आवेदकों को अनुकंपा पर नियुक्त करने का निर्णय लिया गया। वहीं दो आवेदनों में कुछ दस्तावेज अप्राप्त होने के कारण नियुक्ति संबंधी निर्णय नहीं लिया जा सका। वहीं 19 कर्मियों की सेवा संपुष्टि की गई। 17 कर्मियों को एमएसीपी का लाभ प्रदान किया गया तथा 31 निम्नवर्गीय लिपिकों को उच्चवर्गीय लिपिक के पद पर प्रोन्नति दी गई। 19 कर्मियों में लिपिक संवर्ग के 7 कर्मियों की सेवा संपुष्टि की गई। वहीं 6 राजस्व उप निरीक्षक तथा 6 अनुसेवक संवर्ग के कर्मियों की सेवा संपुष्टि की गई। इसके साथ ही राजस्व उप निरीक्षक संवर्ग के 3 कर्मियों, अमीन संवर्ग के एक, अनुसेवक संवर्ग के 12 तथा चालक संवर्ग के एक कर्मी को एमएसीपी का लाभ प्रदान किया गया। इसके अलावा 31 निम्नवर्गीय लिपिकों को उच्च वर्गीय लिपिक के पद पर प्रोन्नति दी गई।

बैठक में उपायुक्त श्री शेखर जमुआर के निर्देश पर समिति के सदस्यों ने एक-एक कर सभी आवेदकों की शैक्षणिक योग्यता और एनओसी सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों की जानकारी प्राप्त कर नियुक्ति के लिये आवश्यक व उचित कार्रवाई करते हुए समिति द्वारा नियुक्ति संबंधी निर्णय लिया गया। इसके अलावा सेवा संपुष्टि में सेवा में नियुक्ति की तिथि, कुल सेवा अवधि सहित अन्य विवरणी का अवलोकन कर सेवा संपुष्टि का निर्णय पलिया गया। वहीं शैक्षणिक योग्यता, सेवा नियुक्ति की तिथि, सेवा संपुष्टि की तिथि, सेवा अवधि आदि विवरणी का अवलोकन कर एमएसीपी का लाभ प्रदान किया गया।

बैठक में उपायुक्त के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, सभी एसडीओ, स्थापना उप समाहर्ता, कल्याण पदाधिकारी, कोषागार पदाधिकारी समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर रमना में जश्न, क्रिकेट प्रेमियों ने दी बधाई

गढ़वा में नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने किया कथा मंडप का उद्घाटन

गढ़वा: कलश यात्रा के साथ जोबरईया में रुद्र महायज्ञ शुरू

गढ़वा: शाॅर्टेज की अफवाह से पंपों पर उमड़ी भीड़, एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण; बोले- सप्लाई चेन प्रभावित करने वालों पर होगी प्राथमिकी

गढ़वा में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, महिला की मौत; कई लोग गंभीर घायल

गढ़वा: महिला दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन 8 मार्च को, विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित