---Advertisement---

केंद्रीय सरहुल पूजा समिति की बैठक, पारंपरिक परिधानों व वाद्य यंत्रों के साथ सरहुल पूजा शोभा यात्रा करने का निर्णय

On: March 10, 2025 3:17 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: केन्द्रीय सरहुल पूजा समिति पूर्वी सिंहभूम की बैठक श्री राजन कुजूर की अध्यक्षता में सीतरामडेरा स्थित सरना भवन में आयोजित हुआ। इस बैठक में सर्वसम्मति से 01 अप्रैल 2025 को प्रकृति का महापर्व सरहुल पूजा एवं शोभायात्रा धूमधाम से निकालने का निर्णय लिया गया।

इस शोभायात्रा में आदिवासी एवं मूलवासी समुदाय से उराँव,हो,मुंडा, मुखी,भुइयाँ, तुरी,एवं अन्य जनजाति समुदाय के महिला-पुरूष,बच्चे बच्चियाँ अपने पारंपरिक परिधान एवं वाद्य यंत्रों के साथ शामिल होंगे शोभायात्रा दोपहर 3 बजे पुराना सीतरामडेरा से प्रारम्भ होकर लाको बोदरा चौक ,एग्रिको लाइट सिग्नल, भालुवासा चौक,रामलीला मैदान, साकची गोलचक्कर, बसंत टॉकीज़, तुईलडूंगरी, गोलमुरी होकर सीतारामडेरा समापन होगा

आज की बैठक में मुख्य रूप से राकेश उरांव, दुर्गमानी बोईपाई,राजेश कांडयोंग,सावन लकड़ा,उपेन्द्र बानरा शंभू मुखी, जयनारायण मुंडा,बिन्दु पाहन, सोमा कोया, राजेन कुजूर, ,रामु तिर्की, बबलू खलखो,किशोर लकड़ा, संतोष लकड़ा,रोशन मिंज उपस्थित हुए बैठक का संचालन राकेश उराँव ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन रामु तिर्की ने किया

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now