झारखंड

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज पहुंचेंगे झारखंड, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति पर करेंगे चर्चा

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज

रांची:- लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज 15 मार्च को एक दिवसीय दौरे पर झारखंड आ रहे हैं। इस दौरान वह राॅंची और चतरा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे। चुनाव की घोषणा से ठीक पहले रक्षा मंत्री का झारखंड दौरा बीजेपी संगठन के लिए काफी अहम माना जा रहा है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि राजनाथ सिंह के झारखंड दौरे के बाद चतरा और धनबाद सीट पर पार्टी उम्मीदवार को लेकर हो रहा विलंब समाप्त हो जाएगा।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।