July 26, 2026

दिल्ली कथित शराब घोटाला:सीएम अरविंद केजरीवाल के दांव फेल,पूर्व सीएम केसीआर की बेटी गिरफ्तार, समर्थकों का हंगामा

images-4.jpeg

BRS नेता के कविता गिरफ्तार और केजरीवाल का नंबर!

एजेंसी:दिल्ली कथित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तेलंगाना के पूर्व सीएम बीआरएस नेता केसीआर की बेटी के कविता को गिरफ्तार कर लिया है. इसके बाद चर्चा का बाजार गर्म है कि के कविता अंदर अब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का नंबर है! इसका कारण बताया जा रहा है कि कल केजरीवाल को भी इडी के द्वारा उनके खिलाफ समन न पालन करने के मामले में कोर्ट में हाजिर होना है। इधर के कविता के गिरफ्तारी के खिलाफ हैदराबाद में उनके समर्थकों के द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन हंगामा किए जाने की खबर है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कविता को गिरफ्तारी नोटिस जारी किया गया था. ईडी के अधिकारी शुक्रवार को हैदराबाद में कविता के घर पहुंचे और कविता को सर्च वारंट और गिरफ्तारी वारंट दिया.कविता के घर की घंटों तलाशी ली गई. बाद में ईडी अधिकारियों ने कविता को हिरासत में ले लिया. आबकारी घोटाले की जांच को लेकर ईडी के अधिकारी कविता को दिल्ली लेकर निकली है. उन्हें पूछताछ के लिए दिल्ली लाया जा रहा है.

ख़बर को शेयर करें।