---Advertisement---

दिल्ली:सड़क पर चल रही महिला को बस में खींचा,गैंगरेप, खून से लथपथ सड़क पर फेंका,ड्राइवर कंडक्टर गिरफ्तार, बस जप्त

On: May 14, 2026 10:10 AM
---Advertisement---

नईदिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में फिर से एक बार निर्भया जैसे कांड से हड़कंप मच गया है। ड्यूटी से वापस लौट रही महिला को कथित रूप से बस के कंडक्टर और ड्राइवर के द्वारा बस में खींचकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। उसके बाद खून से लथपथ महिला को सड़क पर फेंक दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी बस कंडक्टर और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। बस जप्त कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है।

बताया जा रहा है कि विवाहिता दो या तीन बच्चों की मां है। घटना उस समय की है जब वे अपने काम से वापस लौट रही थी।आरोपियों ने महिला को बस के अंदर खींचा और फिर हैवानियत भरी इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया। मामले में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं, पुलिस ने वारदात में बस को जब्त कर लिया है।

ड्यूटी से घर लौट रही थी महिला के साथ-साथ सामूहिक गैंगरेप

घटना रानी बाग इलाके की है। पीड़िता पीतमपुरा की झुग्गियों में रहती है और वे मंगोलपुरी की एक फैक्ट्री में काम करती है। सोमवार (11 मई) रात वे हर रोज की तरह अपने काम से पैदल वापस लौट रही थी। इस दौरान सरस्वती विहार के बी-ब्लॉक बस स्टैंड के पास एक स्लीपर बस आकर रुकी। पीड़िता ने बस के दरवाजे पर खड़े एक शख्स से टाइम पूछा, तब ही उसे जबरन अंदर खींच लिया गया।

चलती बस में 2 घंटे तक वहशी दरिंदों ने की हैवानियत

आरोपियों ने दरवाजा बंद कर ड्राइवर को बस चलाने को कहा। चलती बस में ही दो लोगों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। करीब 2 घंटे बार आरोपियों ने खून से लथपथ महिला को सड़क पर फेंक दिया और वहां से फरार हो गए। मेडिकल परीक्षण में महिला के साथ रेप की पुष्टि हो गई है।

पुलिस के मुताबिक महिला शादीशुदा है और उसके 3 बच्चे हैं। मेडिकल करवाने के बाद FIR दर्ज की गई और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक पीड़िता को आरोपियों ने रानी बाग इलाके से बस में बैठाया था और फिर नांगलोई के इलाके में ले जाकर उसके साथ रेप किया। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने रानी बाग पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now