---Advertisement---

बोधनवाला घाट पर हुई दुर्घटना के मृतकों के साथ ही घायलों के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग

On: October 29, 2023 2:59 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गापूजा कमेटी के अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री झारखंड दुलाल भुइयां ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बिष्टूपुर के बोधनवाला घाट पर हुई दुर्घटना के मृतकों वीरेंद्र शर्मा और अभिमन्यू गोराई के साथ ही घायलों के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग की है। सेंट्रल कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने कहा कि इस दुर्घटना में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 5 लोग घायल हो गए थे। सरकार से मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख और घायलों के परिजनों को 5-5 लाख मुआवजा देने की मांग की है।

केंद्रीय शांति समिति के महामंत्री आशुतोष सिंह ने कहा कि विसर्जन के दौरान जो घटना घटी, उसपर जमशेदपुर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति गहरी संवेदना व्यक्त करती है। कोकीताडीह काली मंदिर के प्रांगण में एक बैठक एसडीएम धालभूम, समिति के पदाधिकारी एवं जमशेदपुर दुर्गापूजा केंद्रीय समिति के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं वहां के प्रबुद्ध लोगों के साथ हुई। इसमें केंद्रीय समिति के अध्यक्ष अचिंतम गुप्ता ने मृतकों को एक-एक लाख मुआवजा राशि देने की घोषणा की। समिति के सदस्यों द्वारा एक मांग पत्र जिला प्रशासन को सौंपा गया, जिसमें मृतकों को 10-10 लाख मुआवजा देने एवं घायलों का बिना किसी व्यवधान के इलाज और शव को बंगाल भेजने की प्रक्रिया पूरी करने की मांग की गई। केंद्रीय समिति ने 29 को होने वाले पुरस्कार वितरण सह विजया मिलन समारोह को भी रद्द कर दिया है।

मृतकों के परिजनों को 10-10 व घायलों को 5-5 लाख मुआवजा मिले

घटना के वक्त सेंट्रल कमेटी की टीम ग्रामीण एरिया में पूजा की व्यवस्था देखने गई थी। सूचना मिलते ही वापसी में टीम के लोग टीएमएच पहुंचे और मृतक और घायलों के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान निमाई मंडल, हरि मुखी, मनोज मंडल सहित अन्य मौजूद थे। दुलाल भुइयां ने सरकार से मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख और घायलों के परिजनों को 5-5 लाख मुआवजा देने की मांग की है। इसके अलावा जिस वाहन से दुर्घटना हुई, उसके इंश्योरेंस का लाभ दिलाने को लेकर भी प्रयास करने की बात कही।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

एसआईआर प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध बनाने की आवश्यकता : राहुल बल

झारखंड सरकार की इंटर्नशिप योजना के तहत वीमेंस यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने बागबेड़ा के नवाचारों का किया अध्ययन

जेन-जी और छोटे शहरों के ग्राहकों ने बदली फूड कॉमर्स की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की फूड कैटेगरी 50 प्रतिशत बढ़ी

वर्ल्ड प्रीमियर में दिखी नई निसान टेक्टॉन की झलक: सबसे अलग पहचान के साथ नया रास्ता बनाने आ रही है नई एसयूवी

समाजसेवी स्व० केदार महतो को 18 वीं पुण्यतिथि पर जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम ने दी श्रद्धांजलि

मझिआंव पुलिस ने पशु क्रूरता व गोवंश संरक्षण अधिनियम के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा