---Advertisement---

टाटा से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग,विधायक पूर्णिमा साहू का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र,जनहित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह

On: February 18, 2026 7:02 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर:जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर टाटानगर रेलवे स्टेशन से जयपुर (राजस्थान) तक सीधी रेल सेवा प्रारंभ करने की मांग की है। उन्होंने इस मांग को जनभावनाओं से जुड़ा बताते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का अनुरोध किया है। अपने पत्र में विधायक पूर्णिमा साहू ने उल्लेख किया कि जमशेदपुर एक प्रमुख औद्योगिक नगरी है, जहां राजस्थान मूल के परिवारों एवं व्यापारियों की बड़ी आबादी निवास करती है। इस पत्र के साथ विधायक पूर्णिमा साहू ने ‘मारवाड़ी सम्मेलन’ साकची शाखा, जमशेदपुर के पत्र को भी संलग्न किया है जिसमे अनुरोध किया गया है कि जयपुर तक सीधी रेल सेवा के अभाव में यात्रियों को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

पूर्णिमा साहू ने धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि राजस्थान स्थित खाटू श्याम मंदिर जमशेदपुर के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां वर्षभर बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए जाते हैं। इसके अलावा सालासर बालाजी मंदिर, अजमेर शरीफ दरगाह, जयपुर, जोधपुर और झुंझुनूं जैसे प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के लिए भी लगातार यात्राएं होती रहती हैं।

उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में राजस्थान के कोटा शहर का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि कोटा देश का प्रमुख ‘एजुकेशन हब’ है, जहां जमशेदपुर एवं आसपास के क्षेत्रों से हजारों छात्र-छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु जाते हैं। वर्तमान रेल व्यवस्था उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम नहीं है। विधायक पूर्णिमा साहू ने पत्र में यह भी कहा कि सीधी ट्रेन नहीं होने के कारण यात्रियों को दिल्ली अथवा अन्य स्टेशनों पर उतरकर ट्रेन बदलनी पड़ती है, जिससे विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और विद्यार्थियों को भारी असुविधा होती है।

विधायक पूर्णिमा साहू ने रेल मंत्री से जनहित और क्षेत्र की बड़ी आबादी की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टाटानगर से जयपुर तक सीधी रेल सेवा प्रारंभ करने के प्रस्ताव पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया है।

भवदीय,
प्रेम झा

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बिहार में एनकाउंटर पर बड़ा सवाल, सौरभ विष्णु ने सरकार से पूछा,’किसके इशारे पर चली गोली!’

संस्कार भारती के तत्वावधान में योग दिवस पर की ‘माया निरोगी काया’ विषय पर अंतर्विद्यालय विचार संप्रेषण व योग मुद्राओं का प्रदर्शन

जमशेदपुर:भरत भूषण तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के खिलाफ परशुराम शक्ति सेना ने खोला मोर्चा,दी श्रद्धांजलि

रवि शंकर नेवार को ‘अष्टांग योग व अष्टांगिक मार्ग में व्यक्तित्व विकास के आयामों का अध्ययन” शोध के लिए पीएचडी

चतरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीणों को जंगल से छुड़ाया,5 आरोपी दबोचे

झारखंड की दो डांसर बहनों के साथ पटना में गैंगरेप,मची सनसनी