---Advertisement---

झारखंड कांग्रेस में अल्पसंख्यक हिस्सेदारी की मांग, मंजूर अंसारी बोले– संगठन में बढ़े अल्पसंख्यकों की भागीदारी

On: September 15, 2025 9:19 AM
---Advertisement---

नई दिल्ली/रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मंज़ूर अंसारी ने दिल्ली स्थित कार्यालय में झारखंड प्रभारी के. राजू से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड प्रदेश में आपके नेतृत्व में संगठन सृजन अभियान के तहत जिला अध्यक्षों का चयन किया जा रहा है। इस प्रक्रिया में मुझे सरायकेला जिले का पीसीसी पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था और उसका प्रतिवेदन मैं पहले ही कार्यालय को समर्पित कर चुका हूँ।

श्री अंसारी ने आग्रह किया कि झारखंड के पाँचों प्रमंडलों में कम से कम छह जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक समुदाय से नियुक्त किए जाएँ, क्योंकि अब तक अल्पसंख्यक समुदाय लगातार उपेक्षित महसूस करता आया है। उन्होंने कहा कि बीते लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने अल्पसंख्यक समुदाय से किसी को भी टिकट नहीं दिया, जबकि विधानसभा चुनाव में केवल दो सिटिंग विधायकों को ही टिकट दिया गया। इससे अल्पसंख्यक समुदाय में गहरी नाराज़गी है और यदि यह स्थिति बनी रही तो वे अन्य पार्टियों की ओर रुख करने को विवश हो जाएँगे।

श्री अंसारी ने स्पष्ट किया कि झारखंड में कांग्रेस पार्टी को मज़बूत बनाने के लिए यह ज़रूरी है कि पाँचों प्रमंडलों से अल्पसंख्यक समुदाय को प्रतिनिधित्व मिले। उन्होंने प्रस्ताव रखा कि—

दक्षिणी प्रमंडल से 1

उत्तरी प्रमंडल से 2

संथाल परगना प्रमंडल से 1

कोल्हान प्रमंडल से 1

पलामू प्रमंडल से 1

यदि ऐसा किया जाता है, तो कांग्रेस पार्टी झारखंड में मज़बूत होगी और आगामी चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पटमदा:समाजसेवी स्वर्गीय सुधीर महतो की प्रतिमा का उद्घाटन भाजपा नेता अभय सिंह ने किया

जमशेदपुर: ग्राम सभा कीताडीह में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनी

टाटा मोटर्स मुख्य गेट पर समाजसेवी बंटी सिंह और समर्थकों का धरना प्रदर्शन,जमकर नारेबाजी,क्यूआरटी पहुंची

रांची:जमशेदपुर की लड़की को बर्थडे पार्टी में बॉयफ्रेंड ने नशीला पिज़्ज़ा खिलाया और फिर की दरिंदगी,गिरफ्तार

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उप चुनाव:3 सीटों के लिए 5 उम्मीदवारों ने ली नामांकन पत्र

सुंदरनगर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बाल अधिकार,बाल विवाह,पोक्सो विषयों पर चित्रांकन,निबंध,क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित