---Advertisement---

बागबेड़ा समेत 13 पंचायत में रेल भूमि पर विकास कार्य शुरू कराने की मांग, पंचायत प्रतिनिधियों का डीसी,बीडीओ को मांग पत्र

On: March 4, 2024 4:12 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: बागबेड़ा सहित आसपास के 13 पंचायत के रेलवे के जमीन पर विकास के कार्य को प्रारंभ करने की मांग को लेकर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के नेतृत्व में पंचायत प्रतिनिधियों ने उपायुक्त अनन्य मित्तल एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सुधा वर्मा को पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा।

सौंपे गए मांग पत्र में बागबेडा सहित रेलवे के 13 पंचायतों के जमीन पर पुन: कार्य करने की मांग की गई है। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि रेलवे द्वारा जारी पत्र से पंचायत स्तर पर आंगनवाड़ी, पेवर्स ब्लॉक का निर्माण कार्य, पानी, बिजली, सड़क, नाली जैसे जनहित में विकास के करोड़ों रुपए के कार्य पंचायत स्तर पर रुका हुआ है। जिसके चलते स्थानीय लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अगर जल्द से जल्द विकास का कार्य को शुरू नहीं करवाया जाएगा तो सारे पंचायत प्रतिनिधि एकजुट होकर रेलवे कार्यालय के समक्ष धरना देंगे।

मांग पत्र सौपने वाले में मुख्य रूप से पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, सुशील कुमार सोसो, सत्यवीर सिंह बग्गा, रैना पूर्ति, किशोर सिंह,आजाद सामंत, देवाशीष माडी, चंद्राय टुडू, मुखिया जोबा माडी,नीनु कुदादा,सुमी केराई, मायावती टुडू उपस्थित थे।

विदित हो कि इसके पूर्व पंचायत समिति सदस्य की मासिक बैठक में पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने जोरदार तरीके से इस बात को उठाई थी। प्रखंड विकास पदाधिकारी सुधा वर्मा ने जिला उपायुक्त से बात कर सकारात्मक रास्ता निकालने की आश्वासन दी थी ‌।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

खूंटी में पुलिस-पीएलएफआई मुठभेड़, हथियार बरामद; एक उग्रवादी घायल, कई गिरफ्तार

रंका:सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में योग दिवस,डॉ असजद अंसारी ने कहा योग हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर

राज्यसभा चुनाव रिजल्ट साइड इफेक्ट:राजद ने कांग्रेस को कहा गद्दार और सीएम हेमंत लाचार!

बिहार में एनकाउंटर पर बड़ा सवाल, सौरभ विष्णु ने सरकार से पूछा,’किसके इशारे पर चली गोली!’

संस्कार भारती के तत्वावधान में योग दिवस पर की ‘माया निरोगी काया’ विषय पर अंतर्विद्यालय विचार संप्रेषण व योग मुद्राओं का प्रदर्शन

जमशेदपुर:भरत भूषण तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के खिलाफ परशुराम शक्ति सेना ने खोला मोर्चा,दी श्रद्धांजलि