July 26, 2026

गिरिडीह से देवघर तक स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग

गिरिडीह श्रावणी मेला के दौरान लाखों श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर आते हैं, लेकिन इसका पड़ोसी जिला गिरिडीह अब भी सीधी रेल सेवा से वंचित है। इसको लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सुनील खंडेलवाल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर गिरिडीह-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन अविलंब चलाने की मांग की है. कहा कि देश के दूर-दराज के हिस्सों से बाबा धाम के लिए विशेष ट्रेनें चलायी जा रही हैं, जबकि गिरिडीह और कोडरमा के श्रद्धालु महंगी और कठिन सड़क यात्रा करने को मजबूर हैं. मांग की गई है कि गिरिडीह-देवघर के बीच प्रतिदिन एक स्पेशल ट्रेन चलायी जाये. साथ ही कोडरमा-महेशमुंडा पैसेंजर ट्रेन को मधुपुर तक विस्तारित कर सप्ताह में सातों दिन चलाया जाये. ट्रेनों के चलने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और सड़कों पर वाहनों का दबाव भी कम होगा.

Source link

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed