---Advertisement---

पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस के साथ डॉ के दुर्व्यवहार के खिलाफ कार्रवाई की मांग,आजसू ने दी आंदोलन की धमकी

On: August 9, 2023 3:43 PM
---Advertisement---

आए दिन कोल्हान के सबसे बड़े अस्पताल में मरीजों से होता है दुर्व्यवहार, अस्पताल उपाधीक्षक मूकदर्शक: कृति वास मंडल

जमशेदपुर;एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर में आजसू पार्टी के केन्द्रीय प्रधान महासचिव सह झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री रामचन्द्र सहिस से डाक्टर के द्वारा दुर्व्यवहार किया गया जिसकी घोर निन्दा आजसू पार्टी करती है।एक जनप्रतिनिधि के साथ एक डाक्टर का दुर्व्यवहार करना यह झारखंड के लिए दुर्भाग्य कि बात है।

एमजीएम अस्पताल कोल्हान का सबसे बड़ा

अस्पताल के रूप में जाना जाता है।

जिसके कारण सरकार करोड़ों रुपए मरीजों के लिए खर्च करने के लिए फंड देती है।

उक्त बातें आजसू पार्टी के पूर्वी सिंहभूम जिला सचिव सह आरटीआई कार्यकर्ता संघ के केन्द्रीय महासचिव श्री कृतिवास मंडल ने कही।

उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी के प्रधान महासचिव श्री राम चन्द्र साहिस पर डाक्टर के द्वारा किये गये दुर्व्यवहार की डाक्टर पर अगर अविलंब कार्रवाई नहीं हुई तो आजसू पार्टी उग्र आंदोलन करने के लिए भी बाध्य हो जाएगी

श्री मंडल ने कहा कि एमजीएम अस्पताल के डाक्टर आए दिन मरीजों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं ये किसी से भी छिपा हुआ नहीं है अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ नुकुल चौधरी को भी जानकारी होने के बावजूद भी मूकदर्शक बने हुए हैं।

श्री मंडल ने कहा कि एमजीएम अस्पताल के डाक्टर के खिलाफ राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री, झारखंड के मुख्यमंत्री को अविलंब शिकायत किया जाएगा।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लोको कॉलोनी मां पहाड़ी के माता महाकाली रूप दर्शन को पहुंचे झामुमो नेता कुणाल षाडंगी, जंबो अखाड़ा के बंटी सिंह, एडीएल सोसायटी और राम मंदिर के सदस्य

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन पर पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने हर्ष व्यक्त किया और बोले..!

आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ने प्यासे को पानी पिलाकर पनशाला का किया शुभारंभ

संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई की साधारण सभा संपन्न

विपक्षी उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल ने सीजीपीसी को पत्र सौंपा,10 मई को ही निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग

हजारीबाग बैंक लूट कांड का खुलासा:यूपी STF-झारखंड पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, 3 गिरफ्तार,1 किलो सोना और 20 लाख कैश बरामद