झारखंड

घने कुहासे की आगोश में राजधानी, ठंड बढ़ने के आसार, रफ्तार पर लगी ब्रेक

झारखंड वार्ता

रांची:- राजधानी और आसपास के इलाके कुहासे की चादर से ढंक गए हैं। दिवाली के दूसरे दिन से ही मौसम में तब्दीली देखी जा रही है। राजधानी के आसपास के इलाकों को कुहासे ने अपनी चादर में लपेट लिया है। आलम यह है कि विजिबिलिटी बेहद कम है और सड़कों पर गाड़ियां भी अपने हेडलाइट और इंडिकेटर से दिखाई पड़ रही है।

सूरज के निकल जाने के बाद भी उसकी रोशनी को कुहासे, पृथ्वी पर पहुंचने से पहले धीमा कर रहे हैं। कुहासे ने लोगों को इस साल एक बार फिर नए अनुभव का एहसास कराया है तो वहीं कुहांसों के हटने के बाद ठंड के बढ़ने का भी अनुमान लगाया जा रहा है।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।