---Advertisement---

बिजली चोरी पर विभाग ने कसा नकेल,1 लाख से अधिक का वसूला जुर्माना,4 लोगों पर एफआईआर

On: June 9, 2024 6:46 PM
---Advertisement---

शुभम जायसवाल

श्री बंशीधर नगर(गढ़वा) :- सहायक विद्युत अभियंता दीपक कुमार तथा कनिय विद्युत अभियंता अमल राय ने एक टीम गठित कर के बिशनपुरा प्रखंड क्षेत्र के कोचेया गांव तथा पतागडा़ खुर्द गांव में बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया।चेकिंग अभियान में 4 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई।

अवैध रूप से बिजली की चोरी करने वालो में बिशनपुरा प्रखंड के कोचेया गांव के सलीम अंसारी,शिवनाथ बरई तथा पतागडा़ खुर्द गांव के सुनील कुमार गुप्ता,गौरीशंकर प्रसाद गुप्ता नाम शामिल हैं।

सहायक विद्युत अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि बिशनपुरा प्रखंड क्षेत्र के कोचेया गांव तथा पतागडा़ खुर्द गांव में बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया।जिसमें कनीय विद्युत अभियंता अमलराय ने चार लोगों पर प्राथमिक दर्ज की गई।यह सभी बिजली मीटर से बाईपास करके बिजली कि चोरी करते पाये गये है।इन लोगों पर विभाग के द्वारा प्राथमिक की दर्ज किया गया है।बिजली विभाग को 1 लाख 10 हजार 4 सौ 57 रूपए राजस्व मिला। उन्होंने कहा कि बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ता अपना बिजली बिल का भुगतान कर दे अन्यथा 5000 से अधिक बिजली बिल बकाया रहने पर बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा।

छापामारी अभियान में कनीय विद्युत अभियंता अमल राय, नवनीत कुमार,सत्य प्रकाश मौर्य तथा कई लोग शामिल थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now