पंचायत समिति का विभागीय समीक्षात्मक बैठक प्रखंड सभागार में संपन्न

---Advertisement---
सिल्ली:-प्रखंड सभागार में मंगलवार के दिन प्रखंड प्रमुख जितेंद्र नाथ बड़ाईक की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्य का विभागीय समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान जिला परिषद उपाध्यक्ष बिना चौधरी ने सभी विभाग के अधिकारियों का जायजा लिया तथा आदेश दिया कि ग्रामीणों का समस्या का निदान जल्द से जल्द करें एवं महिला सशक्तिकरण तथा उन्हें आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने हेतु तथा स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार हेतु भी अपनी बातों को रखीं। प्रखंड प्रमुख ने वन विभाग द्वारा किए गए कार्यों के बारे में जानकारी लिया। बैठक के दौरान राज्य सरकार द्वारा चल रही पशुधन योजना, जल नल योजना, वन प्रक्षेत्र, चिकित्सा विभाग, बाल विकास परियोजना विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, कल्याण विभाग, कृषि विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, जेएसएलपीएस, श्रम विभाग एवंअन्य जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर विस्तृत रूप से समीक्षा की गई। सभी विभाग के सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता अपने-अपने विभाग के चल रही योजनाओं का आंकड़ा को प्रस्तुत किया।समीक्षा के दौरान ग्रामीणों की बहुत सारी समस्याओं को जल्द से जल्द निराकरण करने की भी बातें की गई। पूरे सिल्ली प्रखंड से आए हुए पंचायत समिति सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र में चल रही योजनाओं के बारे में भी बातें रखीं।विकास कार्यों में तेजी लाने हेतु कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। अंत में प्रखंड विकास पदाधिकारी रेनू बाला ने संबोधित करते हुए कहा कि पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए महिला अपना आवेदन प्रखंड में जमा करें। मुख्यमंत्री बहन बेटी मई -कुई स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना की भी जानकारी दी गई। मौके पर उप प्रमुख आरती देवी,अंचल अधिकारी अरुणिमा एक्का, पंचायत समिति अरविंद कुमार, अनिल बेदिया, भीम महतो, ज्योति कुमारी, शशांक शेखर दुबे एवं सभी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।