सोमवार को उपायुक्त और उप विकास उपायुक्त पहुंचेंगे मझिआंव, तैयारियां जोरों पर..
मझिआंव : आगामी सोमवार को मझिआंव प्रखंड के प्रांगण में गढ़वा उपायुक्त शेखर जमुआर एवम उप विकास उपायुक्त राजेश कुमार राय चिंतन शिविर में शामिल होंगे। दरअसल यह कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा आकांक्षी प्रखण्ड कार्यक्रम अंतर्गत प्रखण्ड मझिऑव का चयन किए जाने के बाद सुनिश्चित किया गया है।
सोमवार को सुबह 11:30 बजे प्रखण्ड सभागार में उपायुक्त, गढ़वा / उप विकास आयुक्त, गढ़वा की अध्यक्षता में चिंतन शिविर का आयोजन तथा Block Development Strategy तैयार करने हेतु यह बैठक निर्धारित की गई है जिसमें सभी विभागकर्मी और पदाधिकारी अपने विभाग से संबंधित अद्यतन प्रतिवेदन के साथ बैठक में भाग लेंगे।
इस बैठक की सूचना प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारियों, कर्मियों, जनप्रतिनिधियों एवम कई गणमान्य लोगों को दे दी गई है। प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश भास्कर ने बताया कि बैठक को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। बैठक सह चिंतन शिविर में उपस्थित गणमान्य लोगों के साथ मझिआंव प्रखंड के विकास पर चर्चा की जायेगी।
