---Advertisement---

लातेहार के उपायुक्त ने महुआडांड एवं गारू के कार्यालयों का किया निरीक्षण, विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन का दिया दिशानिर्देश

On: September 3, 2023 3:53 PM
---Advertisement---

उपायुक्त लातेहार हिमांशु मोहन ने आज प्रखंड सह अंचल कार्यालय महुआडांड़ का निरीक्षण किया ꫰ उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी महुआडांड़ अमरेन डांग से प्रखंड में संचालित विकास योजनाओं के अद्यतन स्थिति के बारे जानकारी लिया ꫰ उन्होंने विकास योजनाओं का बेहतर ढंग से क्रियान्यवयन करने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिया, आगे उन्होंने कहा महुआडांड़ प्रखंड आकांक्षी प्रखंड के रूप में चयनित है ꫰ उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी महुआडांड़ से आकांक्षी प्रखंड के विभिन्न मानकों की अद्यतन स्थिति के बारे जानकारी लेकर उसमें अपेक्षित सुधार लाने के लिए दिशानिर्देश दिया ꫰

इसके पश्चात उपायुक्त लातेहार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड़ का निरीक्षण किया ꫰ उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी महुआडांड़ से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी लिया ꫰ उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधा को सुदृढ़ करने के लिए किन चीजों की आवश्यकता है, इसके बारे भी जानकारी लिया ꫰ उपायुक्त लातेहार ने एमटीसी सेंटर का निरीक्षण कर वहाँ ईलाजरत बच्चों की माताओं से वहां दिये जाने वाले भोजन एवं एवं अन्य सुविधाओं की गुणवत्ता के बारे जानकारी लिया ꫰ उपायुक्त लातेहार ने राजकीय उच्च विद्यालय बाँसकरचा एवं राजकीय मध्य विद्यालय राजडंडा का भी निरीक्षण किया तथा विद्यालय में बिजली, पानी, शौचालय डेस्क बेंच की उपलब्धता, शिक्षको की संख्या इत्यादि के बारे जानकारी तथा विद्यालय में पढ़ाई को बेहतर करने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिया ꫰
इसके पश्चात उपायुक्त लातेहार ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय गारू का निरीक्षण कर प्रखंड विकास पदाधिकारी गारू प्रताप टोप्पो से प्रखंड स्तर में क्रियान्यवित की जा रही योजनाओं के प्रगति के बारे जानकारी लिया एवं उसमें प्रगति लाने के लिए दिशानिर्देश दिया ꫰ उपायुक्त लातेहार ने मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र समोधटोला एवं मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र धाँगरटोला का निरीक्षण किया एवं आंगनबाड़ी केंद्र का बेहतर ढंग से संचालन करने के लिए दिशानिर्देश दिया ꫰
इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी महुआडांड़ नीत निखिल सुरीन, गोपनीय शाखा प्रभारी श्रेयांश एवं अन्य उपस्थित थे ꫰

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

फिर से एक बार पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था ध्वस्त, पेयजल आपूर्ति बाधित,भीषण गर्मी में जनता त्रस्त

मुखी समाज विकास समिति ने झारखंड T20 लीग के चैंपियन खिलाड़ी चंदन मुखी का किया भव्य सम्मान

त्याग और बलिदान का प्रतीक है मोहर्रम : मिथिलेश ठाकुर मोहर्रम पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए पूर्व मंत्री

बीएच एरिया इमामबाड़ा में अकीदत व एहतराम के साथ मनाई गई 9वीं मुहर्रम, फातेहा के बाद लंगर तकसीम

स्व०भरत तिवारी की कथित हत्या के खिलाफ डिमना चौक पर महिलाओं का प्रदर्शन

जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम ने भालूबासा सेंटर में पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व.सुधीर महतो की 70वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि