July 26, 2026

उप विकास आयुक्त ने अबुआ आवास योजना के मामलों का शीघ्रता से निष्पादन संबंधी दिया निर्देश

Picsart_24-01-11_00-16-48-561.jpg

झारखंड वार्ता न्यूज़

गढ़वा:- उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय ने जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को अबुआ आवास योजना से आवेदकों को अच्छादित करने एवं इसके तहत प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन करने को लेकर विन्दुवार महत्वपूर्ण निदेश निर्गत किया है। इसके अन्तर्गत कार्य में तेजी लाने हेतु अति आवश्यक रूप से दिनांक- 11.01.2024 तक सभी संबंधित पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन एवम् सूची का प्रकाशन निश्चित तौर पर कराने को कहा है। दिनांक- 14.01.2024 तक प्रकाशित सूची के विरुद्ध दावा-आपत्ति का निराकरण हेतु आमंत्रण की बातें कही है। दिनांक- 20.01.2024 तक प्राप्त आपत्ति का प्रखंड स्तर से जाँच कर आपत्ति निराकरण करने को निदेशित किया गया है। दिनांक- 22.01.2024 को निराकरण के उपरांत प्रतिवेदन को संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी एवम् उप विकास आयुक्त को निश्चित रूप से प्रेषित करने का निर्देश दिया गया।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed